नोकिया सी1 एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

नोकिया सी1 एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
नोकिया ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि कंपनी की स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी की योजना है। इसके बाद कंपनी ने बयान दिया कि उसे ऐसे पार्टनर की तलाश है जो प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट की जिम्मेदारी उठाए।

वैसे, माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुए करार के कारण एक समय दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया मोबाइल बिजनेस में 2016 के चौथी तिमाही तक वापसी नहीं कर सकती। पर इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिसे देखकर तो यही लगता है कि कंपनी ने अपने एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

जो ताजा तस्वीरें लीक हुई हैं उन्हें नोकिया सी1 का ही बताया जा रहा है। तस्वीर को देखकर यही लगता है कि नोकिया के हैंडसेट का डिज़ाइन बहुत हद तक शाओमी एमआई 4आई जैसा है। डिवाइस के बैकपैनल पर स्टेंडर्ड कैमरा सेटअप है। पिछले हफ्ते हैंडसेट का कथित तौर पर प्रेस रेंडर लीक हुआ था जो ताजा लीक हुई तस्वीरों से मेल खाता है। हालांकि, हाल में आई कई रिपोर्ट में उस रेंडर इमेज को फर्जी बताया गया।
nokia c1 1 weibo
तस्वीर के साथ नोकिया सी1 हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नोकिया सी1 हैंडसेट में इंटेल चिपसेट के साथ 2जीबी का रैम होगा।

आपको याद दिला दें कि माइक्रोसॉफ्ट-नोकिया के बीच हुई डील के तहत फिनलैंड की यह कंपनी 2016 की चौथी तिमाही तक स्मार्टफोन पर नोकिया ब्रांड का इस्तेमाल नहीं कर सकती और फीचर फोन पर 10 साल के लिए लिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
  4. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
  5. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  6. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  7. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  8. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  10. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »