Samsung की वेबसाइट से Nokia 9 के बारे में जानकारी लीक

Nokia 9 को सैमसंग लताविया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। आप किसी निर्णय पर पहुंचें, उससे पहले बता दें कि Nokia के स्मार्टफोन को बायबैक ऑफर के तहत लिस्ट किया गया है।

Samsung की वेबसाइट से Nokia 9 के बारे में जानकारी लीक
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है
  • Nokia 9 में 6.01 इंच का डिस्प्ले है
  • नोकिया 9 नाम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
विज्ञापन
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल का अगला फोन Nokia 9 हो सकता है जिसमें दो या तीन नहीं, कुल पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। दरअसल, इस संबंध में हाल के दिनों में कई तस्वीरें सामने आईं हैं। मज़ेदार बात यह है कि Nokia 9 को सैमसंग लताविया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। आप किसी निर्णय पर पहुंचें, उससे पहले बता दें कि Nokia के स्मार्टफोन को बायबैक ऑफर के तहत लिस्ट किया गया है। फोन सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट में लिस्ट है। इसके अलावा 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लिस्ट किया गया है। नोकिया या इस ब्रांड के नाम से फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल की ओर से नोकिया 9 नाम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Samsung Latvia की वेबसाइट के बायबैक ऑफर पेज के मुताबिक, Nokia 9 हैंडसेट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी रोलेंड क्वांट ने ट्विटर के ज़रिए दी। हालांकि, इस दावे पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। संभव है कि बायबैक पेज पर इस फोन का नाम लॉन्च नजदीक देखते हुए शामिल किया गया हो। इसके अलावा सैमसंग अपनी बायबैक स्कीम को थर्ड पार्टी के हवाले कर सकती है। वहीं, एक्सचेंज में नोकिया 9 के 128 जीबी डुअल सिम मॉडल के लिए 292 यूरो (करीब 24,500 रुपये) मिलेगा।
 
samsung

हाल ही में नोकिया 9 की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई थीं और इस बार तस्वीर में छह के बजाय सात कट आउट नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट में यूजर को डुअल नहीं बल्कि 5 रियर कैमरे मिलेंगे। लेटेस्ट तस्वीर चीनी वेबसाइट ITHome के फोरम पेज पर सामने आई है। Nokia 9 का बैक पैनल ग्लॉसी लुक दे रहा है और साथ ही 7 कट आउट भी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सात में से पांच कटआउट में ज़ाइस ब्रांड आप्टिक्स, ऊपर लेफ्ट एज के पास आपको ज़ेनान फ्लैश है।
 

Nokia 9 के कथित स्पेसिफिकेशन

एचएमडी ग्लोबल के नोकिया 9 हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जी स्टोरेज दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Nokia 9 में 6.01 इंच का डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड होगा। सिक्योरिटी के लिए इन-ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। नोकिया 9 का बैक पैनल 18 कैरट गोल्ड फिनिश से बना होगा। Nokia का यह हैंडसेट आईपी68 सर्टिफाइड होगा। अब बात करते हैं नोकिया 9 के क्रेजी कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रियर कैमरा में कार्ल ज़ीस ऑप्टिकस के साथ 41 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 9.7 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9, Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »