Nokia 9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में पता चला

अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन उतारे जाएंगे। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किए गए नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को पेश किए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, कंपनी के नोकिया 9 स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है।

Nokia 9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन उतारे जाएंगे
  • नोकिया 9 चएमडी ग्लोबल के लिए पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा
  • पहले स्मार्टफोन के 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में पता चला था
विज्ञापन
अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन उतारे जाएंगे। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किए गए नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को पेश किए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, कंपनी के नोकिया 9 स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है। दरअसल, यह नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के लिए पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। अब तक लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, नोकिया 9 एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा। स्नैपड्रैगन 831 प्रोसेसर वाले इस स्मार्टफोन के 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में पता चला था।

ताज़ा जानकारी Nokia ब्रांड के एंड्रॉयड फोन के बारे में आई है जिसमें 6 जीबी रैम है। इस वेरिएंट को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। याद रहे कि अंतूतू बेंचमार्क लिस्टिंग में Nokia 9 (TA-1004) को 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था। लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि “Unknown Heart” नाम वाला यह फोन 6 जीबी रैम से लैस है। यह जानकारी नोकियापावर यूज़र ने दी है।

नोकिया 9 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरों के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हो चुका है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है लेकिन इससे पहले ऐसी कोई ख़बर नहीं आई है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 5.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा नोकिया 9 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और क्विक चार्ज 4.0 तकनीक हो सकती है। नोकिया 9 में आगे की तरफ़ होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट किए जाने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि फोन एक बेज़ेल-लेस फ्लैगशिप होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »