नोकिया 9 को एचमडी ग्लोबल के अधिकारी द्वारा लीक किए जाने की ख़बर

एचएमडी ग्लोबल बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले 25 फरवरी को नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महीने के आखिर में होने वाले इवेंट में एचएमडी ग्लोबल के एजेंडे में नोकिया 9 सबसे ऊपर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2018 16:45 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशियाई ब्लॉग detikINET ने मंगलवार को कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले 25 फरवरी को एचएमडी ग्लोबल का इवेंट
  • इवेंट में एचएमडी ग्लोबल के एजेंडे में नोकिया 9 सबसे ऊपर होगा
एचएमडी ग्लोबल बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले 25 फरवरी को नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महीने के आखिर में होने वाले इवेंट में एचएमडी ग्लोबल के एजेंडे में नोकिया 9 सबसे ऊपर होगा। लीक हुए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, ग्लास बैक और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट के आधार पर तो लगता है कि एक बार फिर नोकिया 7 प्लस के बारे में ही जानकारी लीक हुई हो।
 

इंडोनेशियाई ब्लॉग detikINET ने मंगलवार को कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की। दावा किया गया है कि यह नोकिया 9 हैंडसेट की हैं। कथित तस्वीर में एचएमडी ग्लोबल के अधिकारी के हाथ में अब तक लॉन्च नहीं किया गया यह नोकिया हैंडसेट नज़र आ रहा है। हालांकि, लीक हुए स्पेसिफिकेशन और हैंडसेट की ग्राफिक्स तस्वीरों को देखकर लगता है कि यह नोकिया 7 प्लस होगा जिसे 25 फरवरी को एचएमडी ग्लोबल के इवेंट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा, वो भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।
Advertisement

लगता है कि हैंडसेट का बैकपैनल ग्लास का बना हुआ है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का। नोकिया 9 में 5.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। पावर के लिए 3250 एमएएच बैटरी दिए जाने की चर्चा है। इसके अलावा फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

इन जानकारियों के अलावा रिपोर्ट में नोकिया 9 के किसी और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.