Nokia 9 PureView की तस्वीर लीक, पांच रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले सेंसर की मिली झलक

Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के प्रेस रेंडर लीक हुए हैं। ग्राफिक्स से बनी तस्वीर (रेंडर) में मेटल फ्रेम के साथ नोकिया 9 पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग नज़र आ रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2019 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView के रेंडर ट्विटर के ज़रिए सार्वजनिक
  • Nokia 9 में पांच रियर कैमरे वाले सेटअप की झलक मिली
  • Nokia 9 PureView पर अभी काम चल रहा है

Nokia 9 PureView की तस्वीर लीक, पांच रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले सेंसर की मिली झलक

Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के प्रेस रेंडर लीक हुए हैं। ग्राफिक्स से बनी तस्वीर (रेंडर) में मेटल फ्रेम के साथ नोकिया 9 पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग नज़र आ रही है। पांच रियर कैमरे के साथ आने वाले इस नोकिया स्मार्टफोन को पहले इस साल ही लाए जाने की उम्मीद थी। लेकिन Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने कैमरा प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों के कारण Nokia 9 के लॉन्च को टाल दिया। अब जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन को जनवरी 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। पांच रियर कैमरा सेटअप के अलावा Nokia 9 PureView में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कुछ समय पूर्व सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि नोकिया 9 में 6 इंच का डिस्प्ले, 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम दी जा सकती है।

नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने रविवार को Nokia 9 PureView के रेंडर ट्विटर के ज़रिए सार्वजनिक किए। ग्राफिक्स से बनी इस तस्वीर में नया Nokia स्मार्टफोन बेहद ही पतले बेज़ल और फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ नज़र आ रहा है। नोकिया 9 के फ्रंट पैनल पर कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है। इसके अतिरिक्त मेटल फ्रेम है और ग्लास पैनल फ्रंट व बैक पर मौज़ूद है। लीक हुए रेंडर में एक बार फिर Nokia 9 में पांच रियर कैमरे वाले सेटअप की झलक मिली। खबर है कि फोन में ज़ाइस ब्रांडिंग के पांच सेंसर होंगे। इसके अलावा एलईडी फ्लैश और प्रॉक्सिमिटी तय करने वाला डुअल सेंसर होगा।

Nokia 9 PureView के संभावित स्पेसिफिकेशन

शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Nokia 9 PureView में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। लेकिन HMD Global ग्राहकों को लुभाने के लिए नोकिया 9 प्योरव्यू में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। Nokia 9 सिंगल और डुअल-सिम विकल्प और कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन के साथ आ सकता है।

पेंटा-लेंस कैमरे के अलावा लीक हुई तस्वीर से नोकिया 9 प्योरव्यू में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की भी पुष्टि हुई है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग भी साफ नज़र आ रही है। इसका मतलब है कि फोन आउट ऑफ बॉक्स स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा। इसके अलावा एंड्रॉयड क्यू अपडेट भी मिलना तय है।

इवान ब्लास की मानें तो Nokia 9 PureView पर अभी काम चल रहा है और इसका कोडनेम "Beholder" है। पहले स्मार्टफोन का कोडनेम "Olympic" होने की खबरें थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView अगले साल जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद थी कि एचएमडी ग्लोबल इस साल Nokia 9 को लॉन्च करेगी लेकिन कंपनी के प्रबंधक ने दावा किया था कि कैमरे में आ रहे कुछ प्रोडक्शन संबंधित समस्याओं की वजह से लॉन्च में देरी हो रही है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9 PureView, Nokia 9 specifications, Nokia 9, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.