Nokia 9 PureView हो सकता है जनवरी 2019 में लॉन्च

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView अगले साल जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2018 11:35 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी 2019 में लॉन्च हो सकता है Nokia 9 PureView
  • नोकिया 9 में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है
  • Nokia 9 में 6 इंच का डिस्प्ले है

Nokia 9 PureView हो सकता है जनवरी 2019 में लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Nokia anew

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView अगले साल जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद थी कि एचएमडी ग्लोबल इस साल Nokia 9 को लॉन्च करेगी लेकिन कंपनी के प्रबंधक ने दावा किया था कि कैमरे में आ रहे कुछ प्रोडक्शन संबंधित समस्याओं की वजह से लॉन्च में देरी हो रही है।    

रूसी टिप्स्टर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए एक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया। तस्वीर पर 'one month' लिखा नजर आ रहा है जो इस बात की और संकेत दे रहा है कि Nokia 9 PureView को अगले महीने के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। रेंडर में दिख रही तस्वीर हाल ही में सामने आई नोकिया 9 की कॉन्सेप्ट इमेज से मिलती जुलती है। लीक रेंडर में दिख रही नोकिया 9 की तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर बड़ा सेल्फी कैमरा और बिना नॉच वाला डिस्प्ले है।   

पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि Nokia 9 PureView के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ ज़ाइस ब्रांड के पांच कैमरा सेंसर होंगे। अनुमान लगाया जा रहा था कि हैंडसेट में 6 इंच का डिस्प्ले, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Nokia 9 PureView में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। लेकिन HMD Global ग्राहकों को लुभाने के लिए नोकिया 9 प्योरव्यू में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। Nokia 9 सिंगल और डुअल-सिम विकल्प और कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। बता दें कि Nokia 9 PureView हैंडसेट का कोडनेम 'ओलंपिक' है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.