Nokia 9 PureView 6 जून को हो सकता है भारत में लॉन्च

ग्लोबल मार्केट में नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत 699 डॉलर (लगभग 48,300 रुपये) है। यह फोन मिडनाइट ब्लू रंग में आता है।

Nokia 9 PureView 6 जून को हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView का कैमरा सिस्टम Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप
  • Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आता है नोकिया 9 प्योरव्यू
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Nokia 9 PureView को आखिरकार भारत में लॉन्च किया जाएगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अगले हफ्ते होने वाले एक प्रेस इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। माना जा रहा है कि कंपनी के इस इवेंट में Nokia 9 PureView को लॉन्च किया जाएगा। इनवाइट में नोकिया 9 प्योरव्यू का ज़िक्र नहीं है। लेकिन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में सबसे पहले पेश किए गए Nokia 9 PureView को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इसे भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल लगती हैं।

HMD Global नई दिल्ली में 6 जून को एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी। उम्मीद है कि इस इवेंट में नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा। याद रहे कि एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Nokia 9 PureView को लॉन्च किया था। यह फोन पांच रियर कैमरों के कारण हमेशा से सुर्खियों में रहा है।
 

Nokia 9 PureView की भारत में कीमत (उम्मीद)

ग्लोबल मार्केट में नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत 699 डॉलर (लगभग 48,300 रुपये) है। यह फोन मिडनाइट ब्लू रंग में आता है और यह हैंडसेट चुनिंदा मार्केट में बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। Nokia 9 PureView की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा उठना अभी बाकी है। उम्मीद है कि भारत में Nokia 9 PureView की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
 

Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Nokia 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। Nokia 9 PureView के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीए, एनएफसी, 4 जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »