Nokia 9 और Nokia X7 की तस्वीरें लीक, इनमें नहीं होगा नॉच वाला डिस्प्ले

Nokia 9 और Nokia X7 की कथित तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गई हैं। तस्वीरें इशारा हैं कि इन फोन के डिस्प्ले, नॉच के साथ नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 होगा कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  • नोकिया एक्स सीरीज़ का तीसरा फोन होगा नोकिया एक्स7
  • Nokia X7 को जल्द ही ताइवान में किया जा सकता है लॉन्च
Nokia 9 और Nokia X7 की कथित तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गई हैं। तस्वीरें इशारा हैं कि इन फोन के डिस्प्ले, नॉच के साथ नहीं आएंगे। गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट Nokia 9 कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। ज़्यादातर पुरानी रिपोर्ट में हैंडसेट के बैकपैनल की झलक मिली है। लेकिन इस बार स्मार्टफोन का डिस्प्ले नज़र आया है और डिज़ाइन की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, नोकिया एक्स7 हैंडसेट के फ्रंट पैनल की तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है। मज़ेदार बात यह है कि Nokia X5 और Nokia X6 की तरह Nokia X7 में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है।

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल इस साल ही अपने अगले स्मार्टफोन Nokia 9 को लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के बारे में अब तक कई बार जानकारियां सामने आई हैं। पांच रियर कैमरे वाले सेटअप के अलावा नोकिया 9 के बारे में अभी बहुत कुछ नहीं पता है। हालांकि, ताज़ा तस्वीर Nokia 9 के फ्रंट पैनल की है जिसे बाइडू पर सार्वजनिक किया गया है। डिस्प्ले पैनल की तस्वीर से साफ है कि यह डिस्प्ले नॉच वाला फोन नहीं होगा। तस्वीर के मुताबिक, Nokia के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पतले बेज़ल होंगे। निचले हिस्से पर चिन भी बेहद ही पतला होगा। वहीं, टॉप पर इतनी जगह तो होगी ही कि फ्रंट कैमरा, ईयरपीस और सेंसर फिट हो जाएं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 में 6.01 इंच डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। Nokia 9 के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने की उम्मीद है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।

दूसरी तरफ, बायदू पर कथित Nokia X7 हैंडसेट की तस्वीर भी लीक हुई है। डिस्प्ले की तस्वीर से इस फोन में भी डिस्प्ले नॉच नहीं दिए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के बेज़ल थोड़े मोटे हैं। इसका मतलब है कि यह प्रीमियम हैंडसेट नहीं होगा।
Advertisement

याद रहे कि हाल ही में ताइवान में नोकिया मोबाइल पेज पर दो तस्वीरें साझा की गई थीं जो नए Nokia स्मार्टफोन नोकिया एक्स7 के लॉन्च की ओर इशारा है। पहले टीज़र इमेज से यह साफ है कि यह स्मार्टफोन लंबे डिस्प्ले के साथ आएगा। तस्वीर से यह साफ नहीं हो पाया है कि इसमें डिस्प्ले नॉच है या नहीं। लेकिन यह फीचर हाल के ज़्यादातर नोकिया फोन का हिस्सा रहा है। इसके अतिरिक्त में दूसरी तस्वीर में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो का ज़िक्र है और डिस्प्ले नॉच की ओर भी इशारा है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल की ओर से नए नोकिया स्मार्टफोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। यानी बहुत सारी जानकारियां कयासों पर आधारित हैं। ऐसे में हम आपको उनपर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia X7
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.