Nokia 9 और Nokia 8.1 का डिज़ाइन हो सकता है कुछ ऐसा...

HMD Global 5 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 9 और Nokia 8.1 को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले नोकिया 9 और नोकिया 8.1 के कवर लीक हो गए हैं जो डिजाइन का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 नवंबर 2018 18:07 IST
ख़ास बातें
  • HMD Global का लॉन्च इवेंट 5 दिसंबर को
  • पेंटा कैमरा सेटअप से लैस Nokia 9 हो सकता है लॉन्च
  • नोकिया 9 और Nokia 8.1 हो सकते हैं लॉन्च

Photo Credit: NokiaPowerUser

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global 5 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 9 और Nokia 8.1 को लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Nokia 9 और Nokia 8.1 के कवर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक से फोन के डिजाइन का पता चलता है। लेकिन कंपनी इवेंट के दौरान अपने कौन से फ्लैगशिप स्मार्टफोन को उतारेगी, फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्मार्टफोन के नाम पर अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। Nokia 7.1 Plus नहीं बल्कि Nokia X7 का ग्लोबल अवतार हो सकता है नोकिया 8.1।

ऑफिशियल केस की लिस्टिंग के मुताबिक, कथित नोकिया Phoenix कोई और नहीं बल्कि नोकिया 8.1 स्मार्टफोन हो सकता है। याद करा दें कि इसी फोन को चीन में Nokia X7 के नाम से लॉन्च किया गया था। Nokia 9 के ऑफिशियल केस की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसके बैक पैनल पर पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप दिया जाएगा। नोकियापावरयूजर की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia Phoenix के क्लियर केस का मॉडल नंबर CP-181 और फ्लिप कवर का मॉडल नंबर CP-281 है। इसके अलावा नोकिया 9 प्योरव्यू केस को NPU द्वारा लीक किया गया है। मॉडल नंबर CC-190 वाले प्रीमियम क्लियर केस को डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर के लिए जारी कर दिया गया है। जो इस बात का संकेत दे रहा है कि जल्द इन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। Nokia 9 केस को स्लैशलीक द्वारा भी लीक किया गया था।
 

Photo Credit: SlashLeaks

Nokia X7 का ग्लोबल अवतार हो सकता है Nokia 8.1, तो उम्मीद है कि दोनों के स्पेसिफिकेशन मिलते जुलते होंगे। यह स्मार्टफोन नॉच डिजाइन, दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। भारत में हैंडसेट का दाम 23,999 रुपये हो सकता है। Nokia 8.1 एंड्रॉयड पाई स्टॉक वर्जन पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट होने की उम्मीद है- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। नोकिया एक्स7 में बैटरी 3,500 एमएएच की है। उम्मीद है कि नोकिया 8.1 में भी 3,500 एमएएच का इस्तेमाल होगा और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता होगा। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जा सकता है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन में 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,150 एमएएच बैटरी होने की संभावना है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Global का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस साल नहीं बल्कि अगले साल MWC 2019 में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 9, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  5. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  8. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  10. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.