Nokia 8 का 6 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट यूरोप में होगा लॉन्च: रिपोर्ट

हाल ही में नोकिया 8 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को एफसीसी लिस्टिंग में देखा गया था। और जल्द ही इस वेरिएंट को अमेरिका में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब ख़बर है कि एचएमडी ग्लोबल ने इस वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 11:11 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी है
  • नोकिया 8 के नए वेरिएंट में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है
हाल ही में नोकिया 8 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को एफसीसी लिस्टिंग में देखा गया था। और जल्द ही इस वेरिएंट को अमेरिका में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब ख़बर है कि एचएमडी ग्लोबल ने इस वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। नए वेरिएंट के अलावा, नोकिया 8 की जर्मनी में होने वाली कीमत और कलर वेरिएंट का भी खुलासा हो गया है। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने ही Nokia 8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

विनफ्यूचर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल, आने वाले Nokia 8 के टॉप वेरिएंट को 20 अक्टूबर को जर्मनी में लॉन्च करेगी। नए वेरिएंट को सिर्फ 'पॉलिश्ड ब्लू' कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं और इसकी कीमत 669 यूरो (करीब 51,700 रुपये) हो सकती है। जो कि 4 जीबी रैम वाले स्टैंडर्ड नोकिया 8 वेरिएंट से 90 यूरो ज्यादा है।
Advertisement


इस बीच एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन को 26 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दिल्ली में आयोजित हो रहा है।
Advertisement

नई स्टोरेज और रैम के अलावा, नोकिया 8 में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले ही होंगे। जिसका मतलब है कि हैंडसेट में एक 5.3 इंच 2के एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।

अब बात नोकिया 8 के अहम फीचर की। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।  फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नया वेरिएंट बाज़ार में कैसा परफॉर्म करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokis smartphone, Nokia 8 launch, Nokia 8 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.