Nokia 8 को अक्टूबर में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की ख़बर

एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जल्द मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में अपने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन में इस साल के आख़िर तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी करने का खुलासा किया था।

Nokia 8 को अक्टूबर में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की ख़बर
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जल्द मिलेगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने हाल ही में अपने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन में इस साल के आख़िर तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी करने का खुलासा किया था। लेकिन अब अगर सब कुछ सही रहता है तो Nokia 8 खरीदने वाले ग्राहकों को ज़्यादा दिनों तक इंतज़ार नहीं करना होगा। बता दें कि भारत में नोकिया 8 इसी हफ्ते लॉन्च हुआ है।

ताइवान में हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोकिया 8 को लॉन्च किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एचएमडी ग्लोबल के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि नोकिया 8 स्मार्टफोन को अक्टूबर के आख़िर तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल जाएगा। कंपनी की कोशिश है कि नोकिया 8 खरीदने वाले ग्राहकों को जल्द से जल्द अपडेट दिया जाए। ताकि ग्राहकों के बीच नोकिया ब्रांड के लिए भरोसा और ज़्यादा बढ़ सके व फोन की बिक्री बढ़ने में भी मदद मिले।

नोकिया 8 को भारत में 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने 'बोथीज़' को नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर बताया है। इस फीचर की मदद से यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »