Nokia 8 Sirocco को भारत में मिला Android 10 अपडेट

पहले फेज़ में 35 देशों के लिए ज़ारी हुआ है एंड्रॉयड 10 अपडेट। 10 प्रतिशत देशों को यह अपडेट 15 अप्रैल को ही मिल जाएगा। वहीं, 50 प्रतिशत देशों को यह अपडेट 18 अप्रैल तक मिलेगा और 20 अप्रैल तक सभी 35 देशों के लिए इसे ज़ारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2020 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 Sirocco के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • एंड्रॉयड 10 अपडेट के पहले फेज़ में भारत भी शामिल
  • पहले फेज़ के सभी देशों को 20 अप्रैल तक मिल जाएगा अपडेट

Nokia 8 Siroco Android 10 अपडेट 20 अप्रैल तक सभी भारतीयों को मिल जाएगा

Nokia ब्रांड के तहत स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ऐलान किया है कि Nokia 8 Sirocco एडिशन के लिए Android 10 अपडेट जारी कर दिया गया है। फिलहाल इस अपडेट को अलग-अलग बैच में जारी किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि शुरुआत में यह कुछ यूज़र्स को मिलेगा, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि पहले फेज़ में भारत का नाम भी शामिल है। पहले फेज़ में शामिल सभी देशों को यह अपडेट 20 अप्रैल तक मिल जाएगा। यदि आप नोकिया 8 सिरोको यूज़र हैं, और अब तक आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ तो कुछ दिन का इंतज़ार और कीजिए आने वाले दिनों में आपके फोन पर भी यह अपडेट जरूर पहुंच जाएगा।

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जुहू सरविकास ने पिछले महीनें मौजूदा Nokia डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट टाइमलाइन साझा की थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी कुछ अपडेट में देरी कर सकती है। हालांकि, टाइमलाइन के अनुसार Nokia 8 Sirocco Android 10 अपडेट अप्रैल तक ज़ारी होने वाला था और अब तय समय के हिसाब से इसे रोल-आउट कर दिया गया है।
Advertisement

नोकिया फोरम के अधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए सरविकास के ट्वीट ने अपडेट को लेकर पुष्टि की है।

पहले फेज़ में 35 देश शामिल हैं, जिन्हें एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। इन 35 देशों में भारत भी शामिल है। इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि 35 देशों में से 10 प्रतिशत देशों को यह अपडेट 15 अप्रैल को ही मिल जाएगा। वहीं, 50 प्रतिशत देशों को यह अपडेट 18 अप्रैल तक मिलेगा। वहीं 20 अप्रैल तक सभी 35 देशों के लिए इसे ज़ारी कर दिया जाएगा। अगर आपका देश इन देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है, तो ऊपर दिए लिंक को चेक करते रहें। दूसरे फेज़ में जोड़े गए देशों की जानकारी इस पर ही दी जाएगी।
Advertisement

अगर आपका देश इन देशों की लिस्ट में शामिल हैं और फिर भी आपको अब-तक अपडेट नहीं मिला, तो थोड़ा और इंतज़ार कीजिए क्योंकि 20 अप्रैल तक यह सभी देशों के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.