Nokia 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 26 सितंबर को हो सकता है भारत में लॉन्च

गैजेट्स 360 को पता चला है कि अगस्त में लंदन में लॉन्च किए गए नोकिया 8 हैंडसेट को इसी महीने ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। तारीख की बात करें तो Nokia 8 का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 16:34 IST
ख़ास बातें
  • अगस्त महीने में लंदन में लॉन्च हुआ था नोकिया 8
  • कंपनी जल्द ही इसके लिए मीडिया इनवाइट जारी करेगी
  • इवेंट के दौरान ही हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी
भारत में नोकिया ब्रांड के फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का कई यूज़र को बेसब्री से इंतज़ार है। हमारे पास जानकारी है कि इंतज़ार की घड़ी जल्द ही खत्म होने वाली है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि अगस्त में लंदन में लॉन्च किए गए नोकिया 8 हैंडसेट को इसी महीने ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। तारीख की बात करें तो Nokia 8 का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को होगा। कंपनी जल्द ही इसके लिए मीडिया इनवाइट जारी करेगी। इतना तय है कि लॉन्च इवेंट के दौरान ही हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नोकिया 8 की कीमत 599 यूरो (करीब 45,000 रुपये) है। इसके आधार पर भारत में दाम का अनुमान लगा लीजिए।

याद रहे कि लॉन्च के समय नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने दावा किया था कि नोकिया 8 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए सितंबर में पेश किया जाएगा और भारत में इसे अक्टूबर की शुरुआत से उपलब्ध कराने की बात थी। ऐसे में लॉन्च इवेंट की तारीख में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं लगता। गौर करने वाली बात है कि स्मार्टफोन कंपनियों के लिए अगला एक महीना बेहद ही अहम है, क्योंकि यह त्योहारी सीज़न है।
Advertisement


अब बात नोकिया 8 के अहम फीचर की। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया था कि कंपनी नोकिया 8 पर एंड्रॉयड ओ की टेस्टिंग कर रही है। लेकिन अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.