Nokia 8.2 में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 के स्पेसिफिकेशन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 16:28 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • नोकिया 8.2 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है
  • एंड्रॉयड क्यू के साथ उतारा जा सकता है Nokia 8.2

Nokia 8.2 में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आई है। Nokia 8.1 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है नोकिया 8.2। नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट को पॉप-अप सेल्फी कैमरा और एंड्रॉयड क्यू आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतारा जा सकता है। नोकिया 8.2 में 256 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी का मौजूदा प्रीमियम स्मार्टफोन Nokia 9 PureView 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। याद करा दें कि नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।

मायस्मार्टप्राइस ने टिप्स्टर इशान अग्रवाल के सहयोग के साथ अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए नोकिया 8.2 स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरे और स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। नोकिया फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

नोकिया 8.2 को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि यह एंड्रॉयड क्यू आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अभी एंड्रॉयड क्यू की टेस्टिंग कर रही है। पिछले साल भारत में लॉन्च हुए नोकिया 8.1 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है नोकिया 8.2।

एचएमडी ग्लोबल का नोकिया 8.1 गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और इसमें 6.18 इंच का डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 सपोर्ट और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। इस सप्ताह के शुरुआत में पता चला था कि एचएमडी ग्लोबल दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पता चला है कि फिनलैंड की यह कंपनी अगले महीने Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.