Nokia 8.1 और Nokia 7.1 भारत में 6 दिसंबर को हो सकते हैं लॉन्च

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global भारत में 6 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी अपने Nokia 8.1 हैंडसेट से पर्दा उठा सकती है जिसे Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट माना जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 18:09 IST
ख़ास बातें
  • HMD Global भारत में 6 दिसंबर को आयोजित कर रही है एक इवेंट
  • Nokia 8.1 को लॉन्च किए जाने की संभावनाएं मजबूत
  • और नोकिया स्मार्टफोन भी हो सकते हैं लॉन्च
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global भारत में 6 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी अपने Nokia 8.1 हैंडसेट से पर्दा उठा सकती है जिसे Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट माना जा रहा है। संभव है कि इस फोन को Nokia 7.1 Plus के नाम से जाना जाए। Nokia Mobile India के ट्विटर हैंडल से कई दिनों से #ExpectMore हैशटैग से नए हैंडसेट के लॉन्च का टीज़र जारी किया जा रहा है। टीज़र से यह तो साफ हो गया है कि एक स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच होगा। हो सकता है कि भारत में Nokia 7.1 को लॉन्च किया जाए। दूसरी तरफ, HMD Global 5 दिसंबर को दुबई में होने वाले इवेंट में Nokia 8.1 के साथ Nokia 2.1 Plus और बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 को लॉन्च कर सकती है। संभावना है कि कंपनी अगले ही दिन भारत में ये तीनों ही स्मार्टफोन लॉन्च करे और साथ में कथित Nokia 7.1 हैंडसेट से भी पर्दा उठाया जाए।

मंगलवार को HMD Global ने 6 दिसंबर के इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे। नोकिया मोबाइल के ट्विटर हैंडल से तो नोकिया 8.1 के लॉन्च की ओर इशारा मिल रहा है जिसे नोकिया 7.1 प्लस के नाम से बुलाया जा सकता है। इस महीने एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में आएगा। चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाएगा। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में उपलब्ध है। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये)।

HMD Global द्वारा दुबई इवेंट में Nokia 8.1, Nokia 2.1 Plus और बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 को लॉन्च किया जा सकता है। हो सकता है कि 6 दिसंबर को इन तीनों फोन को भारत में लॉन्च किया जाए। बीते महीने Nokia 7.1 को यूरोप में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 299 यूरो (करीब 24,400 रुपये) से लेकर 349 यूरो (करीब 29,500 रुपये) के बीच है। कीमत मार्केट पर निर्भर करेगी। लॉन्च के दौरान कंपनी ने कहा था कि इस फोन की भारतीय कीमत और उपलब्धता की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त Nokia 2.1 Plus को भी पेश किया जाएगा। यह भी नॉच के साथ आ सकता है। कयास तो नोकिया 9 के लॉन्च को लेकर भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन एक रिपोर्ट में पांच रियर कैमरे वाले नोकिया 9 को अभी लॉन्च नहीं किए जाने का दावा किया गया था।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन वाला 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा। खबर है कि यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन की बैटरी 4150 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement

फिलहाल, ये सारी जानकारियां दावों और कयासों पर आधारित हैं। ऐसे में हम आपको 5 दिसंबर और 6 दिसंबर तक का इंतज़ार करने का सुझाव देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD GLobal, Nokia, nokia 9

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.