Nokia 8.1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू, ये हैं लॉन्च ऑफर

HMD Global ने हाल ही में अपने Nokia 8.1 हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारा था। नोकिया 8.1 के इस वेरिएंट की बिक्री भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये में शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 10:36 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8.1 के 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट का दाम 26,999 रुपये
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है Nokia 8.1
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
HMD Global ने हाल ही में अपने Nokia 8.1 हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारा था। नोकिया 8.1 के इस वेरिएंट की बिक्री भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया, नोकिया ऑनलाइन शॉप और अधिकृत रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। यह हैंडसेट ब्लू/ सिल्वर और आइरन/ स्टील रंग में मिलता है। आइए आपको Nokia 8.1 के इस नए वेरिएंट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Nokia 8.1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में नोकिया 8.1 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अमेज़न इंडिया पर यह ब्लू और आइरन रंग में उपलब्ध है। नोकिया ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर में भी फोन को उपलब्ध कराया गया है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Nokia 8.1 खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल की ओर से 1 टीबी डेटा दिया जाएगा। Airtel के पोस्टपेड ग्राहकों को 120 जीबी डेटा के साथ तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स और 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Amazon.in पर 6-17 फरवरी के बीच हैंडसेट के साथ 2,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 18-28 फरवरी के बीच 1,500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त  6-17 फरवरी के बीच एचडीएफसी बैंक के कार्ड से ईएमआई विकल्प चुनने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और 18-28 फरवरी के बीच 5 प्रतिशत कैशबैक। नोकिया ई-शॉप से Nokia 8.1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिलेगा।
Advertisement

याद रहे कि नोकिया 8.1 को सबसे 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ भारत में 26,999 रुपये में उतारा गया था।
 

Nokia 8.1 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

रैम और स्टोरेज को छोड़कर नोकिया 8.1 के पावरफुल वेरिएंट के सारे स्पेसिफिकेशन 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले ही हैं। डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4/ 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।
Advertisement

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।
Advertisement

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.