Nokia 7 लॉन्च, बोथी कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन में हैं 6 जीबी रैम

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को चीनी मार्केट में नया हैंडसेट नोकिया 7 लॉन्च किया। पहली नज़र में ऐसा लगता है कि नोकिया 7 कंपनी के फ्लैगशिप एंड्रॉयड हैंडसेट Nokia 8 का सस्ता अवतार है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2017 15:39 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 कंपनी के फ्लैगशिप एंड्रॉयड हैंडसेट Nokia 8 का सस्ता अवतार है
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को चीनी मार्केट में नया हैंडसेट नोकिया 7 लॉन्च किया। पहली नज़र में ऐसा लगता है कि नोकिया 7 कंपनी के फ्लैगशिप एंड्रॉयड हैंडसेट Nokia 8 का सस्ता अवतार है। क्योंकि Nokia 7 में नोकिया 8 के कई अहम फीचर मौज़ूद हैं। स्थानीय मार्केट में नोकिया 7 की कीमत 2499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) से शुरू होती है और इसकी बिक्री 24 अक्टूबर से शुरू होगी।

नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।


कैमरे की बात करें तो यह फोन नोकिया 8 से बहुत अलग है। नोकिया 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथी लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैपचर कर सकते हैं। नोकिया 7 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर, हॉल सेंसर और एनएफसी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। नोकिया 7 का डाइमेंशन 141.2 x 71.45 x 7.92 मिलीमीटर है और चीनी मार्केट में यह ब्लैक व व्हाइट रंग में उपलब्ध है।

उम्मीद है कि एचएमडी ग्लोबल इस हैंडसेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी उतारेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 7 Launched, Nokia 7 Price, Nokia 7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.