नोकिया 7 प्लस है नोकिया 7 से कितना अलग? जानिए

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया 7 के अपग्रेड वर्ज़न नोकिया 7 प्लस से पर्दा उठाया। एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले नोकिया ने इस अपग्रेड वर्ज़न में ना सिर्फ स्पेसिफिकेशन में बदलाव किए हैं, बल्कि नया बिल्ड भी दे दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 फरवरी 2018 18:58 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 प्लस और नोकिया 7 के बीच क्या हैं अंतर, पढ़िए
  • एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले नोकिया ने किया नोकिया 7 को अपग्रेड
  • हैंडसेट को नया रंग वेरिएंट देने के अलावा किए ये बदलाव
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया 7 के अपग्रेड वर्ज़न नोकिया 7 प्लस से पर्दा उठाया। एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले नोकिया ने इस अपग्रेड वर्ज़न में ना सिर्फ स्पेसिफिकेशन में बदलाव किए हैं, बल्कि नया बिल्ड भी दे दिया है। इसके अलावा नया नोकिया हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन का हिस्सा भी बना है। हैंडसेट को नए रंग वेरिएंट में पेश किया गया है, जिससे यह नोकिया 7 स्मार्टफोन से काफी अलग दिखे। हम आपको ऐसे बदलाव और अंतर के बारे में बताते हैं, जो नोकिया 7 प्लस को नोकिया 7 से अलग बनाते हैं...
 

नोकिया 7 प्लस vs नोकिया 7 की कीमत

नोकिया 7 प्लस की कीमत लगभग 31,750 रुपये बताई गई है। वहीं, नोकिया 7 पिछले साल अक्टूबर में चीनी बाज़ार के भीतर 25,600 रुपये कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 27,650 रुपये थी। बता दें कि भारत में नोकिया 7 प्लस की कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। इतना ज़रूर बताया गया है कि फोन अप्रैल की शुरुआत से बिकना शुरू हो जाएगा। यह ब्लैक/कॉपर और व्हाइट/कॉपर रंग विकल्प में आया है।
Advertisement
 

Nokia 7 Plus बनाम Nokia 7 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस में 6 इंच के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ है। हार्डवेयर की बात करें तो फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है।  और  जुगलबंदी के लिए 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल कैमरों का इस्तेमाल हुआ है। एक 12 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ2/.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ीस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें भी ज़ीस ऑप्टिक्स का अनुभव यूज़र ले पाएंगे।  

हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। साथ ही 256 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प शामिल है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियेंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपस, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। फोन में स्मार्ट एंप्लीफायर और नोकिया स्पाटियल ऑडियो के साथ 3 माइक और 1 स्पीकर का अनुभव यूज़र को मिलेगा। हैंडसेट में 3,800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यूज़र को 19 घंटे का टॉकटाइम देगी और 723 घंटे तक फोन को स्टैंडबाय पर रख पाएगी।
Advertisement

वहीं, अगर नोकिया 7 की बात करें तो हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। रैम पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।

नोकिया 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरे का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथी लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैपचर कर सकते हैं। नोकिया 7 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
नोकिया 7 प्लस बनाम नोकिया 7

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.00 इंच5.20 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3800 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.005.20
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
18:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
403423

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660Qualcomm Snapdragon 630
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.6, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
हांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)5-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हां-
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हांनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं
यूएसबी ओटीजी
-नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
-नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.