Nokia 7 Plus में आया वो फीचर जो दूर करेगा स्मार्टफोन की लत!

HMD Global के Nokia 7 Plus को गूगल का लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने से पहले Google Digital Wellbeing सपोर्ट मिल गया है।

Nokia 7 Plus में आया वो फीचर जो दूर करेगा स्मार्टफोन की लत!
ख़ास बातें
  • Nokia 7 Plus को मिला Digital Wellbeing बीटा सपोर्ट
  • Nokia 7 Plus को जल्द मिल सकता है Android Pie अपडेट
  • Google Play पर उपलब्ध है Digital Wellbeing ऐप
विज्ञापन
HMD Global के Nokia 7 Plus को गूगल का लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने से पहले Google Digital Wellbeing सपोर्ट मिल गया है। नोकिया 7 प्लस में आया यह नया फीचर उन लोगों की मदद करेगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल सबसे अधिक करते हैं। फिलहाल यह अभी बीटा स्टेज में है। बता दें कि Digital Wellbeing ऐप अभी तक केवल Google Pixel स्मार्टफोन के लिए ही उपलब्ध था। कुछ दिनों पहले Nokia 7 Plus को Android P डेवलेपर प्रिव्यू बीटा 4.1 अपडेट मिला था। लेटेस्ट अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन नंबर 3.190 है।

गूगल की डिजिटल वेलबिंग सर्विस की मदद से इस बात को ट्रैक किया जा सकेगा कि आप कितनी तेजी से अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। एक दिन में आपको कितने नोटिफिकेशन प्राप्त होते हैं, इस बात की भी जानकारी आपको मिलेगी। इस ऐप में डेली ऐप टाइमर, विंड डाउन फीचर और डू नॉट डिस्टर्ब फीचर मौजूद है। Do Not Disturb फीचर रात में आने वाले नोटिफिकेशन को साइलेंट कर देगा। NokiaPowerUser के रिपोर्ट में Nokia 7 Plus को लेटेस्ट डिजिटल वेलबिंग बीटा सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।


Digital Wellbeing App डाउनलोड होने के बाद आप इन सभी फीचर्स को सेटिंग्स मेन्यू में जाकर इस्तेमाल कर पाएंगे। दिनभर में अपने फोन का कितनी बार इस्तेमाल किया, यह ऐप डेली व्यू में इस बात को भी दर्शाता है। इसके लिए आपको अपने नोकिया 7 प्लस पर एंड्रॉयड 9 पाई बीटा वर्जन को चलाना होगा। इसके बाद आप गूगल के डिजिटल वेलबिंग ऐप को डाउनलोड करें। बता दें कि यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आप चाहें तो APK Mirror से एपीके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »