Nokia 7.3 के रेंडर्स लीक, कई स्पेसिफिकेशन आए सामने

Nokia 7.3 के कथित रेंडर्स को नामी टिप्सटर स्टीव हेमरस्टॉफर के द्वारा साझा किया गया है। बता दें कि इस टिप्सटर को OnLeaks के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 16:27 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7.3 एक 5जी स्मार्टफोन हो सकता है
  • दावा है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर होगा
  • होल-पंच कटआउट से लैस हो सकता है नोकिया 7.3
Nokia 7.3 के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। इन रेंडर्स में स्मार्टफोन हर तरफ से नज़र आ रहा है जिससे पता चलता है कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप व होल-पंच डिस्प्ले होगा। पहले जानकारी मिली थी कि Nokia 7.3 को आईएफए 2020 ट्रेड शो में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह 2020 की चौथी तिमाही में पेश किया जाएगा। अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कयासों का बाज़ार गर्म है कि यह 5जी स्मार्टफोन होगा।

Nokia 7.3 के कथित रेंडर्स को नामी टिप्सटर स्टीव हेमरस्टॉफर के द्वारा साझा किया गया है। बता दें कि इस टिप्सटर को OnLeaks के नाम से भी जाना जाता है। रेंडर्स में फ्लैट डिस्प्ले नज़र आ रहा है। इसमें टॉप में बायीं तरफ होल-पंच कटआउट है। निचले हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स को दायीं तरफ जगह मिली है।         

स्मार्टफोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, एक माइक और स्पीकर नज़र आ रहा है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक को टॉप पर जगह मिली है। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में जगह मिली है। डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल में बायीं तरफ है। सर्कुलर फिंगरप्रिंट स्कैनर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 

Nokia 7.3 specifications (expected)

नोकिया 7.3 एक 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। जानकारी मिली है कि इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच कट आउट हो सकता है। IPEEWorld की रिपोर्ट में दावा है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर होगा। कैमरा डिपार्टमेंट में यूज़र्स को 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन के पिछला हिस्से पर प्लास्टिक होने की उम्मीद है। कयासों की मानें तो Nokia 7.3 का डाइमेंशन 165.8 x 76.3 x 8.2 मिलीमीटर के आसपास होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.