Nokia 7.1 Plus के डिस्प्ले का टीज़र ज़ारी, Nokia X7 होगा 16 अक्टूबर को लॉन्च

HMD Global 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में साइट TENAA पर फोन की वास्तविक तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 Plus में हो सकता है 6.18 इंच का डिस्प्ले
  • 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Nokia X7
  • नोकिया 7.1 प्लस में होगी बड़ी बैटरी

Photo Credit: Weibo

HMD Global 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले नोकिया 7.1 प्लस की कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, अब हाल ही में साइट TENAA पर फोन की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। Nokia 7.1 Plus ग्लोबल वेरिएंट होगा, चाइनीज वेरिएंट Nokia X7 के नाम से जाना जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने एक नया टीजर जारी किया है जो इस बात की और इशारा कर रहा है कि नोकिया 7.1 प्लस में बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने घोषणा की है कि नोकिया एक्स7 वेरिएंट को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया मोबाइल के ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में टीजर वीडियो को शेयर किया गया है जो बड़ा डिस्प्ले होने का संकेत दे रही है। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल का यह स्मार्टफोन 6.18 इंच का फुल एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्पले और 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। टीजर वीडियो में लिखा गया है 'Play more and pause no more' जो इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन में जान फूंकने के लिए दमदार बैटरी लाइफ होगी। गेमिंग के लिए पावरफुल प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। वीडियो में फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है।
 

Photo Credit: Weibo


HMD Global ने Weibo पर इस बात की घोषणा की है कि नोकिया एक्स7 को बीजिंग में आयोजित इवेंट के दौरान 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने इस बात को भी कंफर्म किया है कि बैक पैनल पर जीस ऑप्टिक्स लेंस होगा। नोकिया 7.1 प्लस में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और सबसे बड़ी बात एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हो सकता है।
 

Photo Credit: Weibo

बीते हफ्ते ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 7.1 प्लस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट) दिया जा सकता है। इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 400 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी। लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Nokia X7, Nokia X7 Price, Nokia X7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.