Nokia 6 और Nokia 8 के साथ ऑफर, ऐसे बचा सकते हैं पैसे

नोकिया एंड्रॉयड फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलने वाले नोकिया 6 और नोकिया 8 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर आकर्षक कैशबैक ऑफर के साथ खरीदे जा सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर 13 से 17 नवंबर तक नोकिया वीक का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 नवंबर 2017 13:41 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर नोकिया वीक का आयोजन किया गया है
  • इस सेल में नोकिया 6 और नोकिया 8 पर कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं
  • नोकिया 8 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है
नोकिया एंड्रॉयड फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। एक्सक्लूसिव तौर पर  अमेज़न इंडिया पर मिलने वाले Nokia 6 और Nokia 8 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर आकर्षक कैशबैक ऑफर के साथ खरीदे जा सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर 13 से 17 नवंबर तक नोकिया वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नोकिया स्मार्टफोन पर 3,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं नोकिया 6 पर मिल रहे एडिशनल कैशबैक की। अमेज़न पे के जरिए नोकिया 6 को खरीदने पर प्राइम ग्राहकों को 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा जबकि नॉन-प्राइम ग्राहकों को 1,500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं किसी दूसरे तरीके से भुगतान करने पर प्राइम ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं नॉन-प्राइम ग्राहकों को किसी तरह का फायदा नहीं मिलेगा। नोकिया 8 खरीदने पर अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने पर प्राइम ग्राहकों को 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। और किसी दूसरे तरीके से भुगतान करने पर कोई कैशबैक ऑफर नहीं है। बता दे कि अभी नोकिया 6 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर 14,999 रुपये जबकि नोकिया 8 स्मार्टफोन 36,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


याद दिला दें कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने भारत में जून महीने में नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। नोकिया 6 को भारत में जून में लॉन्च किया गया था। जबकि फ्लैगशिप नोकिया 8 को सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया।
Advertisement

(पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)

बता दें कि नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement


नोकिया 8 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है। Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 6, Nokia 5, Amazon india, Nokia Week
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.