Nokia 6 पर मिल रहा है 3,000 रुपये तक का कैशबैक

अगर आप नोकिया 6 खरीदने के लिए किसी ऑफर के इंतज़ार में है तो समय आ गया है। अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 की खरीद पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक पाया जा सकता है। इसके अलावा कई दूसरी डील भी मिल रही हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2017 13:23 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 पर अमेज़न इंडिया 3 रुपये तक कैशबैक ऑफर कर रही है
  • नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये है
  • इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है
अगर आप नोकिया 6 खरीदने के लिए किसी ऑफर के इंतज़ार में है तो समय आ गया है। अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 की खरीद पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक पाया जा सकता है। इसके अलावा कई दूसरी डील भी मिल रही हैं। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने भारत में जून महीने में नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। नोकिया 6 को भारत में जून में पेश किया गया था। नोकिया 6 भारत में 14,999 रुपये में मिलता है।

(पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)

अमेज़न इंडिया पर नोकिया 6 स्मार्टफोन 14,999 रुपये में लिस्ट है। कंपनी फोन पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। फोन खरीदने पर कंपनी सभी प्रीपेड ऑर्डर पर 1,000 रुपये अमेज़न पे कैशबैक के तौर पर दे रही है। यानी यह ऑफर कैश ऑन डिलिवरी पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा अमेज़न प्राइम मेंबर को 1,000 रुपये तक अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा अगर वे अमेज़न पे बैलेंस के जरिए भुगतान करते हैं। अगर आपके पास आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड है तो ईएमआई पर फोन लेने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक पाने का मौका भी है। इसके साथ ही अमेज़न इंडिया पुराने स्मार्टफोन के बदले नया फोन लेने पर 12,002 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। कई बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड के साथ फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।


बता दें कि नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.