Nokia 6 (2018) लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरा

एचएमडी ग्लोबल ने आख़िरकार अपना बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 6 (2018) चीन में लॉन्च कर दिया है। नया डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 13:13 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 2018 को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • इस फोन में 4 जीबी रैम है
  • इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
एचएमडी ग्लोबल ने आख़िरकार अपना बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 6 (2018) चीन में लॉन्च कर दिया है। नया डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट हैं। Nokia 6 (2018) हैंडसेट को ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। स्टोरेज के आधार पर यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने अभी चीन से बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन को लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

(यह भी पढ़ें: नोकिया 6 (2018) अपने पुराने वेरिएंट नोकिया 6 से कितना पावरफुल? जानें)
Advertisement

नए नोकिया फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह दी गई है। इसके अलावा, नोकिया ने कैपेसिटिव बटन की जगह फोन में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन का इस्तेमाल किया है। नोकिया 6 मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है और इसे बनाने में 6000 सीरीज़ एल्युमिनियम शीट का इस्तेमाल किया गया है।

नोकिया 6 की कीमत व उपलब्धता

32 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14, 600 रुपये) और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,600 रुपये) है। Nokia 6 (2018) अभी चीन में ई-कॉमर्स वेबसाइट Suning पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 10 जनवरी से शुरू होगी।
 
 

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

नोकिया 6 (2018) में 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। नए नोकिया 6 में 4 जीबी रैम है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मिलेगा। फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है यानी आपके पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 6 कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है यानी यूज़र एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को बोथी नाम दिया है।

नोकिया का नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, सेंसर लाइट एनवायरोमेंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर और हाल सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.6 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.