Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हो सकते हैं अगस्त में लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को अगस्त महीने में एक ही दिन लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X71 का ही ग्लोबल अवतार होगा Nokia 6.2
  • नोकिया 7.2 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे
  • नोकिया ब्रांड के फोन बनाती है एचएमडी ग्लोबल

Nokia 'Star-Lord' में होंगे तीन रियर कैमरे

Photo Credit: NokiaPowerUser

एचएमडी ग्लोबल दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पता चला है कि फिनलैंड की यह कंपनी अगले महीने Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को लॉन्च करेगी। इनमें से एक हैंडसेट को भारत में भी पेश किया जाएगा। ताज़ा लीक के मुताबिक, कंपनी पहले ही लॉन्च किए जा चुके नोकिया एक्स71 को नोकिया 6.2 के नाम से भारत में लाने की तैयारी में है। दोनों ही फोन एक ही दिन भारत और रूस में लॉन्च किए जाएंगे। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2  तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं, लेकिन इनका डिज़ाइन बेहद ही अलग है।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को अगस्त महीने में एक ही दिन लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा दोनों ही फोन भारत और रूस में उतारे जाएंगे। आईटीहोम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6.2 का डिज़ाइन करीब तीन महीने पहले ताइवानी मार्केट में पेश किए गए नोकिया एक्स71 से मेल खाता है। रिपोर्ट में यह दावा मोबाइल्सरिव्यू द्वारा सार्वजनिक किए गए नोकिया 6.2 के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) के आधार पर किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6.2 में 6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के लिए होल-पंच भी होगा। फोन में तीन रियर कैमरे होने की जानकारी मिली है। प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के सेंसर काम करेंगे। रियर कैमरा सेटअप कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आएगा।
 

Nokia 6.2
Photo Credit: ITHome


हालांकि, लीक हुए स्पेसिफिकेशन में दावा किया गया है कि नोकिया 6.2 में नोकिया एक्स71 की तरह 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि इस महीने ही लीक हुआ नोकिया डेयरडेविल वाकई में नोकिया 6.2 ही है। पता चला है कि नोकिया 6.2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
Advertisement

बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच होने का दावा है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है। फोन का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा और इसकी कीमत 12,000 रुपये के आसपास होगी। करीब 15,000 रुपये वाला दूसरा वेरिेएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। दावा है कि फोन को इस साल की तीसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा।

नोकिया 7.2 का कोडनेम ‘Star-Lord' है। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एचडीआर 10 डिस्प्ले होगा। यह यू शेप के वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। फोन के दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। लेकिन प्रोसेसर को लेकर असमंजस की स्थिति है। यह स्नैपड्रैगन 660 या स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
Advertisement

दावा है कि नोकिया 7.2 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे, वो भी सर्कुलर मॉड्यूल में। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फिलहाल, अन्य दो सेंसर और फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। खबर है कि बैटरी 3,500 एमएएच की हो सकती है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

नोकियापावरयूज़र ने नोकिया स्टार लॉर्ड के कवर का रेंडर भी साझा किया है। इससे साफ है कि फोन में सर्कुलर मॉड्यूल में तीन कैमरे दिए जाएंगे। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 का डाइमेंशन एक ही होगा। दोनों ही 149.86x78.74x7.62 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आएंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  2. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  4. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  5. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  6. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  7. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  8. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
  10. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.