Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमतों में बड़ी कटौती, नए दाम के साथ यहां से खरीदें

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमत में 3,500 रुपये तक की कटौती की गई है। दोनों फोन नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट, अमेज़न और नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदें जा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2020 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमत को 3,500 रुपये तक कम किया गया
  • दोनों स्मार्टफोन भारत में पिछले साल लॉन्च किए गए थे
  • नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमत में 3,500 रुपये तक की कटौती की गई है

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमत में कटौती हुई है, एचएमडी ग्लोबल ने Gadgets 360 को इसकी पुष्टी की है। इस कटौती के बाद अब नोकिया के दोनों फोन 3,500 रुपये तक की कम कीमत के साथ खरीद के लिए उपलब्ध हैं। नोकिया 7.2 को कंपनी ने भारत में पिछले साल सितंबर में 18,599 रुपये में लॉन्च किया था। इसके बाद अक्टूबर 2019 में कंपनी ने नोकिया 6.2 को 15,999 रुपये में लॉन्च किया था। दोनों फोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। इस प्रोग्राम के तहत फोन को लगभग स्टॉक एंड्रॉयड का मज़ा मिलता है और साथ ही लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी तेज़ी से मिलती है।
 

Nokia 6.2, Nokia 7.2 price in India (revised)

नोकिया 6.2 अब कीमत में कटौती के बाद 15,599 रुपये के बजाय 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल ने Gadgets 360 को इस कटौती की पुष्टी की है। Nokia 6.2 नई कीमत के साथ अमेज़न और नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

बात करें नोकिया नोकिया 7.2 की तो अब ग्राहक इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,599 रुपये के बजाय 3,100 रुपये की कटौती के साथ 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,500 रुपये की कटौती के साथ 17,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nokia 7.2 की ये नई कीमत फ्लिपकार्ट और नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है। इस फोन की कीमत में कटौती की बात भी एचएमडी ग्लोबल ने Gadgets 360 को कंफर्म की है।
 

Nokia 6.2 Specifications

डुअल-सिम नोकिया 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है।
Advertisement

नोकिया 6.2 में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Nokia 7.2 Specifications

डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट भी मिलेगा। नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह एचडीआर 10 सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • Bad
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.