Nokia X71 (Nokia 6.2) के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global कुछ नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इनमें से एक हैंडसेट Nokia X71 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Nokia 6.2 ऊर्फ Nokia 8.1 Plus के नाम से आ सकता है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2019 18:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया एक्स71 के ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 Plus के नाम से आने की चर्चा
  • Nokia X71 में 6.4 इंच की स्क्रीन होगी
  • Nokia X71 ताइवानी मार्केट में 2 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global कुछ नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इनमें से एक हैंडसेट Nokia X71 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Nokia 6.2 ऊर्फ Nokia 8.1 Plus के नाम से आ सकता है। उम्मीद है कि HMD Global ताइवानी मार्केट में Nokia 9 PureView को 2 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इसके साथ Nokia X71 को भी पेश किए जाने का अनुमान है। अब तक इस फोन के बारे में ढेरों जानकारियां इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं।

अब Nokia X71 की ट्रेडमार्क हुई हाथ से बनी स्केच तस्वीर सामने आई है। इससे स्मार्टफोन के लुक का खुलासा हुआ है। मज़ेदार बात यह है कि नोकिया एक्स71 में एचएमडी ग्लोबल ने डिस्प्ले नॉच की जगह होल-पंच डिज़ाइन पर भरोसा जताया है। इस वजह से हैंडसेट में बायीं तरफ किनारे पर होल-पंच नज़र आ रहा है। जबकि नोकिया स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच के लिए जाने जाते हैं। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Nokia 6.2 के नाम से नहीं जाना जाएगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि पहले नोकिया एक्स71 को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 Plus के नाम से आने की चर्चा थी। अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसे Nokia 6.2 के नाम से जाना जाएगा। जो पुरानी रिपोर्ट से अलग है। उम्मीद है कि Nokia X71 को ताइवानी मार्केट में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

हाथों से बनी तस्वीर के मुताबिक, Nokia X71 में 6.4 इंच की स्क्रीन होगी। यह एलसीडी पैनल फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला होगा। HMD Global में नोकिया एक्स71 में जान फूंकने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है और इसके साथ 6 जीबी रैम मौज़ूद है। इस फोन को हाल ही में Geekbench 4 पर लिस्ट किया गया था।
Advertisement

Geekbench 4 लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। संभव है कि Nokia ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो।
Advertisement

ताज़ा लीक के मुताबिक, Nokia X71 में पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। 3500 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X71, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.