Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Mi A2 और Asus ZenFone Max Pro M1 में कौन है ज़्यादा फायदे का सौदा?

कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Nokia 6.1 Plus की तुलना Redmi Note 5 Pro, Mi A2 और Asus Zenfone Max Pro M1 से की है।

Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Mi A2 और Asus ZenFone Max Pro M1 में कौन है ज़्यादा फायदे का सौदा?

Nokia 6.1 Plus vs Redmi Note 5 Pro vs Xiaomi Mi A2 vs Asus ZenFone Max Pro M1

ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus की कीमत है 15,999 रुपये
  • Redmi Note 5 Pro की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
Nokia 6.1 Plus को इस हफ्ते ही भारत में नोकिया 5.1 प्लस के साथ लॉन्च किया गया। Nokia ब्रांड के दोनों ही स्मार्टफोन अलग डिज़ाइन के साथ आए हैं। ये डिस्प्ले नॉच से लैस हैं। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट है जिसे नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने साल की शुरुआत में पेश किया था। अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि भारतीय मार्केट में Nokia 6.1 Plus की बिक्री 15,999 रुपये में शुरू होगी। HMD Global ने भारतीय मार्केट में रैम व स्टोरेज पर आधारित सिर्फ एक वेरिएंट उतारा है।

इस कीमत में Nokia 6.1 Plus की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी। टक्कर तो शाओमी ब्रांड के नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 से भी होगी। ऐसे में Asus के बेहद लोकप्रिय और किफायती ZenFone Max Pro M1 को कैसे नज़रअंदाज किया जा सकता है। इसमें कोई दोमत नहीं कि रेडमी नोट 5 प्रो दमदार हार्डवेयर व मीयूआई फीचर के कारण खासा लोकप्रिय हुआ है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 दो रियर कैमरे, पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले, मेटल बॉडी, बड़ी बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आता है। वहीं, शाओमी मी ए2 बीते साल के Xiaomi Mi A1 का अपग्रेड है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है।

ऐसे में हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Nokia 6.1 Plus की तुलना Redmi Note 5 Pro, Mi A2 और Asus Zenfone Max Pro M1 से की है।
 

Nokia 6.1 Plus vs Redmi Note 5 Pro vs Mi A2 vs Asus ZenFone Max Pro M1: भारत में कीमत

Nokia 6.1 Plus को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इसके अलावा यह नोकिया के अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। बिक्री 30 अगस्त से होगी और इसकी कीमत 15,999 रुपये है। Nokia के इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग नोकिया वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है।


शाओमी मी ए2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाता है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और शाओमी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाता है।


वहीं, ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 14,999 रुपये। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।


Nokia 6.1 Plus बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Mi A2 बनाम Asus ZenFone Max Pro M1: स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।

इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 

नोकिया 6.1 प्लस बनाम शाओमी मी ए2 बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

  नोकिया 6.1 प्लस शाओमी मी ए2 असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 रेडमी नोट 5 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.805.995.995.99
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लास--गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19:918:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-403404-
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम4 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांनहींहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)400-2000128
कैमरा
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.0-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैशदोहरी एलईडीदोहरी एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
रियर ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
फ्रंट फ्लैश-एलईडीएलईडीएलईडी
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन---MIUI 9
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहांहांहां
यूएसबी ओटीजीहांहां-हां
यूएसबी टाइप सीहां---
सिम की संख्या2222
एनएफसी-हां-नहीं
Wi-Fi Direct-हांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट---नहीं
माइक्रो यूएसबी---हां
Mobile High-Definition Link (MHL)---नहीं
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहांहां
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर-हां-हां
फेस अनलॉक--हांहां
3डी फेस रिकग्निशन---नहीं
बैरोमीटर---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर---नहीं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Xiaomi, Asus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  3. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
  4. Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
  5. भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 150% ज्यादा बिक्री!
  6. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  7. Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!
  8. Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा C701 Pro किया 9x जूम के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  10. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »