Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus में खराब चार्जिंग पोर्ट को लेकर कई यूज़र्स की शिकायत

लॉन्च होने के बाद से ही Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को ग्राहकों द्वारा खासा सराहा गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन के यूज़र्स खराब चार्जिंग पोर्ट की शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 5 फरवरी 2019 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को बीते साल किया गया था लॉन्च
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन
  • Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus काफी लोकप्रिय हैंडसेट हैं

Nokia 5.1 Plus

लॉन्च होने के बाद से ही Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को ग्राहकों द्वारा खासा सराहा गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन के यूज़र्स खराब चार्जिंग पोर्ट की शिकायत कर रहे हैं। इस कारण से बैटरी चार्ज करने में दिक्कत हो रही है। समस्या से प्रभावित कुछ यूज़र्स का दावा कि खरीदने के बाद से उनके नोकिया फोन का चार्जिंग पोर्ट ढीला था। कुछ यूज़र्स ने तो सर्विस सेंटर में उम्मीद के मुताबिक सहायता नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की है। दावा किया गया है कि कई सर्विस सेंटर में रिप्लेसमेंट कंपोनेंट ही नहीं है।

Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus में खराब चार्जिंग पोर्ट से प्रभावित यूज़र ने नोकिया कम्युनिटी वेबसाइट पर इस समस्या की शिकायत की है। प्रभावित नोकिया 6.1 प्लस यूज़र्स ने खुलासा किया है कि चार्जिंग पोर्ट अपने आप हब से डिस्कनेक्ट हो जाता है जिसे चार्जिंग की प्रक्रिया रुक जाती है। कुछ यूज़र्स का यह भी दावा है कि स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट खरीदने के बाद से ही ढीला था। चार्जिंग की शिकायत के बारे में सबसे पहले जानकारी FoneArena द्वारा दी गई।
Advertisement

कुछ यूज़र्स की मानें तो नोकिया 6.1 प्लस का चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल के 3-4 महीने बाद ढीला हो गया। इस वजह से यूएसबी टाइप-सी केबल को एहतियात बरतकर इस्तेमाल करना पड़ रहा था, ताकि फोन चार्ज हो सके। कुछ मामलों में चार्जिंग केबल अपने आप कनेक्ट और डिसकनेक्ट हो जाता है। ऐसी ही शिकायत Nokia 5.1 Plus के यूज़र्स ने की है। एक शख्स ने तो यह भी दावा किया कि Nokia 7 Plus में भी चार्जिंग की ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि खराब चार्जिंग पोर्ट के कारण चार्जिंग स्पीड भी धीमी हो जाती है।

नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस की इस समस्या से कुछ प्रभावित यूज़र्स ने बताया कि नोकिया केयर सेंटर में रिपेयर के दौरान उन्हें मैन्युफेकचरिंग डिफेक्ट की बात बताई गई। वहीं, कुछ सर्विस एग्जीक्यूटिव ने फोन के लिक्विड के संपर्क में आने के कारण यह कमी होने का दावा किया, जबकि यूज़र्स ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है। इस कमी से प्रभावित कई यूज़र्स का कहना है कि सर्विस सेंटर में रिप्लेसमेंट पार्ट की मात्रा पर्याप्त नहीं है। उनसे सर्विस सेंटर ने रिपलेसमेंट में एक महीने का वक्त मांगा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Charging Port Issue
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.