Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड वन फोन लॉन्च, Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट है यह फोन

नोकिया 6.1 प्लस एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड वन डिवाइस होने के अलावा नोकिया 6.1 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन और फीचर Nokia X6 वाले ही हैं।

Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड वन फोन लॉन्च, Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट है यह फोन

Nokia 6.1 Plus के सारे स्पेसिफिकेशन नोकिया एक्स6 वाले ही हैं

ख़ास बातें
  • Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में हुआ लॉन्च
  • नोकिया 6.1 प्लस गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है
  • Nokia 6.1 Plus की कीमत करीब 20,100 रुपये है
विज्ञापन
HMD Global ने आखिरकार Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। दरअसल, पहले खबर आई थी कि नोकिया ब्रांड के इस स्मार्टफोन को सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद ताइवान में सबसे पहले लॉन्च किए जाने का दावा किया गया। लेकिन Nokia 6.1 Plus से नाम से नोकिया एक्स6 का ग्लोबल वेरिएंट सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में लाया गया है। नोकिया 6.1 प्लस एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। इसका मतलब है कि यह फोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और भविष्य में फोन को एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी भी है। एंड्रॉयड वन डिवाइस होने के अलावा नोकिया 6.1 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन और फीचर Nokia X6 वाले ही हैं।
 

Nokia 6.1 Plus कीमत और उपलब्धता

Nokia 6.1 Plus को फिलहाल हॉन्ग कॉन्ग में पेश किया गया है। इस मार्केट में हैंडसेट की कीमत 2,288 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (करीब 20,100 रुपये) है। स्मार्टफोन को ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी बिक्री 24 जुलाई को शुरू होगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह नोकिया हैंडसेट भारत में कब लाया जाएगा। लेकिन आना तय है। उससे पहले ताइवान में नोकिया के प्रशंसक नोकिया 6.1 प्लस से रूबरू होंगे।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »