Nokia 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, मिल रहे हैं ये ऑफर

Nokia 3 पहले से मार्केट में उपलब्ध है। शुक्रवार यानी 7 जुलाई से नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के एक और एंड्रॉयड स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हम बात कर रहे हैं Nokia 5 की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जुलाई 2017 13:16 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 5 को पिछले महीने 12,899 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • नोकिया 5 ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा
  • आप इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग मल्टीब्रांड रिटेल स्टोर में करा पाएंगे
Nokia 3 पहले से मार्केट में उपलब्ध है। शुक्रवार यानी 7 जुलाई से नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के एक और एंड्रॉयड स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हम बात कर रहे हैं Nokia 5 की। याद रहे कि नोकिया 5 को पिछले महीने 12,899 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके साथ नोकिया 6 और नोकिया 3 को भी पेश किया गया था। बता दें कि नोकिया 5 ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। आप इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग मल्टीब्रांड रिटेल स्टोर में करा पाएंगे।
 

Nokia 5 के लॉन्च ऑफर

इस हैंडसेट के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 7,00 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।
Advertisement


नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
Advertisement

(पढ़ें: नोकिया 5 के लिए वोडाफोन का डेटा ऑफर)

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 5, Nokia 5 Booking, Nokia 5 India, Nokia 5 price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.