Nokia 5 और Nokia 6 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। अब इन दोनों हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद रहे कि Nokia 5 और Nokia 6 को साल की शुरुआत में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिला था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 मार्च 2018 12:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन यूज़र के लिए खुशखबरी है
  • दोनों हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो स्टेबल अपडेट मिलना शुरू
  • साल की शुरुआत में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिला था

नोकिया 5

नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। अब इन दोनों हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद रहे कि Nokia 5 और Nokia 6 को साल की शुरुआत में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिला था। ज्ञात हो कि नोकिया 8 को पिछले महीने ही एंड्रॉयड 8.1 का अपडेट मिला था। अब एंड्रॉयड के इस वर्ज़न को चुनिंदा मार्केट में नोकिया के इन स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया जा रहा है। Android 8.1 पुराने वर्ज़न की तुलना में यह अपडेट बहुत बड़ा नहीं है।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंडोनेशियाई मार्केट में नोकिया 5 के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया गया है। वहीं, सिर्फ भारत में Nokia 6 को यह अपडेट मिल रहा है। Nokia 5 का एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट 866.7 एमबी का है और Nokia 6 का अपडेट 933.8 एमबी का है। इस अपडेट को सिर्फ वाई-फाई कनेक्शन पर डाउनलोड किया जा सकेगा। आप चाहें तो नोकिया 5 और नोकिया 6 में अपडेट को Settings > System updates में जाकर जांच सकते हैं।


हमने अपडेट की पुष्टि के लिए एचएमडी ग्लोबल से संपर्क किया है। अपडेट मिलते ही आपको भी अवगत कराएंगे। अपडेट के बारे में बताया गया है कि यूज़र को बैटरी सेविंग नेविगेशन बटन, नए अवतार में पावर मेन्यू और ब्लूटूथ बैटरी परसेंटेज मिलेगा। इसके अलावा अपडेट के साथ हैंडसेट को मार्च का सिक्योरिटी पैच मिल जाएगा।

पिछले साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया Nokia 5 स्मार्टफोन 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी/ 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement


वहीं नोकिया 6 (पढ़ें रिव्यू) की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 5, Nokia 6, Android Oreo update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.