Nokia 5.4 जल्द दे सकता है दस्तक, Nokia 5.3 से बेहतर प्रोसेसर मिलने का दावा

रिपोर्ट कहती है कि Nokia 5.4 दो विकल्पों में आएगा, जो 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। इसके ब्लू और पर्पल रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की संभावना है।

Nokia 5.4 जल्द दे सकता है दस्तक, Nokia 5.3 से बेहतर प्रोसेसर मिलने का दावा

Nokia 5.4 को 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Nokia 5.4 में Nokia 5.3 से तेज़ प्रोसेसर मिलने का दावा किया गया है
  • स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 4 जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज विकल्प शामिल होने का भी दावा है
विज्ञापन
Nokia 5.4 को जल्द ही होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर का नाम लिए बिना, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में तेज़ चिपसेट से लैस होगा। यह कहा जा रहा है कि फोन दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिनमें 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प होंगे। इनमें से 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को दो ऑस्ट्रेलियाई रिटेल प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Nokia 5.4 मिड-रेंज स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 6.4-इंच का होल-पंच डिस्प्ले होगा और यह Nokia 5.3 की तुलना में तेज़ चिपसेट से लैस होगा। याद दिला दें कि नोकिया 5.3 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, रिपोर्ट में नए नोकिया 5.4 स्मार्टफोन में शामिल प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया।

इसके अलावा, रिपोर्ट कहती है कि अफवाहों में चल रहा Nokia 5.4 दो विकल्पों में आएगा, जो 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। इसके ब्लू और पर्पल रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की संभावना है।

इससे अलग, बता दें कि कथित नोकिया 5.4 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को दो ऑस्ट्रेलियाई रिटेलर प्लेटफॉर्म- Acquire and Aus Shop IT पर देखा गया है। Acquire के पास इसके ब्लू और पर्पल दोनों रंग विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि Aus Shop IT फोन को केवल पर्पल रंग के वेरिएंट में बेच रहा है।  Acquire में फोन को AUD 370 (लगभग 20,223 रुपये) में लिस्ट किया गया है और Aus Shop IT पर फोन की कीमत AUD 348 (लगभग 19,000 रुपये) में लिस्टेड है। कीमत के अलावा, स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »