• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 5.1 Plus की तस्वीरें लीक, Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर मिली अहम जानकारी

Nokia 5.1 Plus की तस्वीरें लीक, Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर मिली अहम जानकारी

कंपनी हाल में लॉन्च किए गए Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) हैंडसेट को अलग-अलग मार्केट में उपलब्ध कराने में व्यस्त है। इस बीच Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के रेंडर सार्वजनिक हो गए हैं।

Nokia 5.1 Plus की तस्वीरें लीक, Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर मिली अहम जानकारी
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के रेंडर सार्वजनिक हो गए हैं
  • TA-1103 मॉडल नंबर वाला फोन है Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट
  • Nokia 5.1 Plus में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी हाल में लॉन्च किए गए Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) हैंडसेट को अलग-अलग मार्केट में उपलब्ध कराने में व्यस्त है। इस बीच Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के रेंडर सार्वजनिक हो गए हैं। बता दें कि ग्राफिक्स से बनी तस्वीर को रेंडर कहते हैं। रेंडर से पता चलता है कि अभी तक लॉन्च नहीं किए गए इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन है। दूसरी तरफ, TA-1103 मॉडल नंबर वाले नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट को ताइवान की एनसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। याद रहे कि Nokia X6 को बीते महीने चीन में लॉन्च किया गया था जो iPhone X जैसे नॉच डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। चीनी मार्केट में पहली सेल में यह स्मार्टफोन मात्र 10 सेकेंड में बिक गया था।

लीक हुए सीएडी रेंडर (ऑनलीक्स और टाइगर मोबाइल्स) के मुताबिक, Nokia 5.1 Plus में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। इस पर एक नॉच होगा जिसमें फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और कुछ सेंसर को जगह मिलेगी। पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। रेंडर में नज़र आ रहा है बैक पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर है। वहीं, स्मार्टफोन के टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा नॉयज़ कैंसिलेशन के लिए सेकेंडरी माइक्रोफोन है।

नोकिया 5.1 प्लस की तुलना में नोकिया 5 (2018) ऊर्फ Nokia 5.1 में 18:9 डिस्प्ले और एक रियर कैमरा है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नहीं है जबकि यूज़र को पुराना माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इससे यही पता चला है कि नया नोकिया हैंडसेट मौज़ूदा मॉडल से कई मायने में अपग्रेड होगा।

Nokia 5.1 Plus के रेंडर के अलावा नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर एचएमडी ग्लोबल सुर्खियों में है। दरअसल, TA-1103 मॉडल नंबर वाले एक नए नोकिया हैंडसेट को ताइवान में एनसीसी सर्टिफिकेशन मिला है। DealInTech द्वारा रिपोर्ट किए गए एनसीसी लिस्टिंग में स्मार्टफोन के किसी फीचर और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं किया गया है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि इसी मॉडल नंबर के एक हैंडसेट को पिछले महीने ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला था।

HMD Global की ओर से नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने महीने भर पहले नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मार्केट में लाने को लेकर ट्विटर पर एक पोल ज़रूर आयोजित किया था।

याद रहे कि HMD Global ने बीते महीने मॉस्को में एक इवेंट आयोजित किया था जहां Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) को लॉन्च किया गया। नए नोकिया हैंडसेट बीते साल के Nokia 2, Nokia 3  और Nokia 5 के अपग्रेड हैं। नोकिया 3 (2018) और नोकिया 5 (2018) गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम क हिस्सा है। वहीं, नोकिया 2 (2018) एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »