नोकिया 3310 को लॉन्च किए जाने से पहले कीमत और डिज़ाइन लीक

नोकिया 3310 को लॉन्च किए जाने से पहले कीमत और डिज़ाइन लीक
ख़ास बातें
  • नए अवतार वाले नोकिया 3310 हैंडसेट के डिज़ाइन और कीमत का खुलासा
  • नया नोकिया 3310 पुराने वाले वेरिएंट जैसे ही मज़बूत बॉडी के साथ आएगा
  • नोकिया 3310 की कीमत 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) होने की खबर है
विज्ञापन
नोकिया ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन नोकिया 6 को जनवरी महीने में लॉन्च करके स्मार्टफोन मार्केट में तीन साल बाद आधिकारिक वापसी की। लेकिन इस डिवाइस को खास रणनीति के तहत सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया। और स्थानीय ग्राहकों ने एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया डिवाइस को हाथों हाथ लिया। अब कंपनी की योजना मार्केट में नोकिया ब्रांड के कई और फोन उतारने की है। इनमें से एक फोन नोकिया 3310 होगा, नाम पुराना लेकिन अंदाज़ नया। अब एक ताज़ा रिपोर्ट से नए अवतार वाले नोकिया 3310 हैंडसेट के डिज़ाइन और कीमत का खुलासा हुआ है।

जानकारी वीटेकग्राफी द्वारा साझा की गई है। बताया गया है कि नया नोकिया 3310 पुराने वाले वेरिएंट जैसे ही मज़बूत बॉडी के साथ आएगा। यह एक फ़ीचर फोन होगा, लेकिन यह पुराने वेरिएंट से पतला और हल्का होगा। फोन डिस्प्ले भी बड़ा होगा और इसके साथ दिए गए फिज़िकल कीबोर्ड की बनावट थोड़ी अलग होगी। इसमें कलर डिस्प्ले भी होगा।

नोकिया 3310 की कीमत 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) होने की खबर है और इसे 26 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किए जाने के तुरंत बाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह लाल, पीले और हरे रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, मोबाइलटुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि एचएमडी ग्लोबल इंग्लैंड के मार्केट में इसे बेचने के लिए कारफोन वेयरहाउस के साथ साझेदारी करेगी।

फिनलैंड की यह कंपनी रविवार के इवेंट में चार नए फोन से पर्दा उठा सकती है। नोकिया 3310 के नए वेरिएंट के अलावा नोकिया 3 और नोकिया 5 को पेश किए जाने की उम्मीद है। ये बजट सेगमेंट के फोन होंगे। नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि यूट्यूब और फेसबुक पर इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 3310 Launch, MWC, MWC 2017, Nokia 3310 Design, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »