नोकिया एंड्रॉयड फोन से पहले भारत आएगा नए अवतार वाला 3310

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2017 18:32 IST
ख़ास बातें
  • MWC में अगर किसी ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वो थी नोकिया
  • नए अवतार वाले नोकिया 3310 को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिली
  • कंपनी ने इसके साथ कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी लॉन्च किए
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में अगर किसी ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वह थी नोकिया, तकनीकी तौर पर एचएमडी ग्लोबल। कंपनी ने एक बार फिर हमारी और आपकी नोकिया 3310 से जुड़ी यादों को ज़िंदा कर दिया। नए अवतार वाले नोकिया 3310 को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिली।

कंपनी ने इसके साथ कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी लॉन्च किए। नोकिया 3 और नोकिया 5 की पहली झलक मिली। और नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए उपलब्ध करा दिया गया। चारों ही फोन भारत में भी लॉन्च होंगे। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 ने एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट अजय मेहता से नए फोन और उनसे जुड़ी कंपनी की रणनीति के बारे में बात की।

(पढ़ें: नोकिया 3310 (2017) की पहली झलक)

उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश एंड्रॉयड फोन को मई महीने के अंत और जून की शुरुआत में लॉन्च करने की है।" हालांकि, नया 3310 इन सबसे पहले आ सकता है। उन्होंने आगे कहा, "नोकिया 3310 को लेकर अभी तारीख पर बात चल रही है। हम इसे स्मार्टफोन से पहले लॉन्च करना चाहेंगे। लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।"
Advertisement


हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि कंपनी 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा बनेगी और नए नोकिया भारत में ही बनाए जाएंगे। हालांकि, मेहता ने गैजेट्स 360 से कहा कि अभी इस पर भी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।
Advertisement

मेहता ने कहा, "योजना तो सभी फोन को भारत में ही बनाने की है। और इसे अमली जामा पहनाने के लिए हम फॉक्सकॉन के साथ काम भी कर रहे हैं। अगर वे प्रोडक्शन को बढ़ाने में कामयाब नहीं होते हैं तो वियतनाम या चीन से प्रोडक्ट लाए जाएंगे। लेकिन चाहत तो मेड इन इंडिया की है।"
Advertisement

अजय मेहता ने जानकारी दी कि नोकिया इन फोन को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी बेचेगी। हालांकि, "उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्मार्टफोन ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होंगे तो कुछ ऑफलाइन एक्सक्लूसिव। एक ही प्रोडक्ट दोनों ही प्लेटफॉर्म पर नहीं बिकेगा।"

उन्होंने कहा, "हम सभी रिटेल प्लेटफॉर्म को चुनेंगे जिसके ज़रिए ग्राहकों तक पहुंचा जा सके। यानी हमारी रणनीति हर चैनल के लिए है। ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। और हमारी कोशिश यह भी होगी कि प्रोडक्ट एक प्लेटफॉर्म के लिए एक्सक्लूसिव हों।"
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.