Nokia 3310 4जी वेरिएंट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

उम्मीद के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने अपने लोकप्रिय नोकिया 3310 का नया 4जी वेरिएंट चीन में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Nokia 3310 4G वेरिएंट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक चीन की वेबसाइट पर फोन को लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 14:57 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 4जी वेरिएंट वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
  • फोन सिंगल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है
  • इस फोन में 512 एमबी स्टोरेज है
उम्मीद के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने अपने लोकप्रिय नोकिया 3310 का नया 4जी वेरिएंट चीन में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Nokia 3310 4G वेरिएंट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक चीन की वेबसाइट पर फोन को लिस्ट कर दिया है। नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली फिनलैंड की कंपनी इससे पहले Nokia 3310 के 3जी और 2जी वेरिएंट लॉन्च किए हैं। फ़ीचर फोन का यह नया वेरिएंट युनओएस पर चलता है और वाई-फाई और हॉटस्पॉट सपोर्ट करता है। एचएमडी ने चीन में हैंडसेट को उपलब्ध कराने के लिए चाइना मोबाइल के साथ साझेदारी की है। अभी चीन के बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन की उपलब्धता व कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

नए नोकिया 3310 4जी वेरिएंट में 2.4 इंच (320×240 पिक्सल) डिस्प्ले है। नया वेरिएंट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 512 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज है और इसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरि बढ़ाना संभव है। कंपनी का दावा है कि फोन से 12 घंटे तक का 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

नोकिया का यह फ़ीचर फोन ब्लूटूथ 4.0 और एफएम रेडियो सपोर्ट करता है। नए नोकिया 3310 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ एक 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है। उम्मीद है कि कंपनी अगले महीने स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) टेक शो में फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने का ऐलान कर सकती है। फोन को फ्रेश ब्लू और डार्क ब्लू कलर में पेश किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 117 x 52.4 x 13.35 मिलीमीटर और वज़न 88.1 ग्राम है।

नोकिया 3310 4जी वेरिएंट में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। फोन 4जी हॉटस्पॉट भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट सिंगल माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

256एमबी

स्टोरेज

512एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.