नोकिया 3310 (2017) 28 अप्रैल को होगा उपलब्ध, प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2017 17:08 IST
बाज़ार में नोकिया के वापसी के ऐलान के बाद अगर किसी नोकिया फोन ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वो है नोकिया 3310 (2017)। अब ऐसा लगता है कि नोकिया 3310 के नए अवतार को फिनलैंड की कंपनी द्वारा इस महीने उपलब्ध करा दिया जाएगा। क्योंकि जर्मनी और ऑस्ट्रिया में डिवाइस की प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से इसके 28 अप्रैल से उपलब्ध होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, कंपनी द्वारा की गई इस फोन की लिस्टिंग से 3जी वेरिएंट के ना आने का भी पता चला है।

नोकियापावरयूज़र ने प्री-ऑर्डर लिस्टिंग को सबसे पहले  देखा। और रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 3310 (2017) जर्मनी और ऑस्ट्रिया में 28 अप्रैल को उपलब्ध कराया जाएगा। मज़ेदार बात है कि, ऐसा लगता है कि नोकिया द्वारा इस लिस्टिंग में दिए गए 49 यूरो (करीब 3,400 रुपये) से ज़्यादा कीमत (करीब 56 यूरो) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा, नोकिया ब्रांड नाम से स्मार्टफोन बनाने और बेचने का लाइसेंस रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने एनपीयू के साथ बातचीत में पुष्टि की, ''नोकिया 3310 (2017) के एक 3जी वेरिएंट की लिस्टिंग गलत है और यह फोन 2जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा।''

2जी कनेक्टिविटी होने के चलते उम्मीद है कि हो सकता है इस फ़ीचर फोन को कई विकसित बाज़ारों में लॉन्च ना किया जाए। लेकिन ऐसा लगता है कि 3जी वेरिएंट की लिस्टिंग को अब कंपनी ने वापस ले लिया है।
Advertisement

याद दिला दें कि, नोकिया 3310 (2017) ने एक फ़ीचर फोन होने के बावज़ूद एमडब्ल्यूसीस 2017 में लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन से ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। इस डिवाइस में भले ही कोई पावरफुल फ़ीचर ना हो लेकिन नोकिया का यह यादगार फोन कई यूज़र को आकर्षित कर सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.