नोकिया 3310 (2017) का नया रिटेल बॉक्स लॉन्च

नोकिया के लोकप्रिय फ़ीचर फोन के नए अवतार को एमडब्ल्यूसी 2017 में पेश किया गया। भारत में नोकिया 3310 (2017) को जून में उपलब्ध कराया गया था। एचएमडी ग्लोबल को नोकिया 3310 के नए अवतार के लिए बाज़ार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2017 12:51 IST
नोकिया के लोकप्रिय फ़ीचर फोन के नए अवतार को एमडब्ल्यूसी 2017 में पेश किया गया। भारत में नोकिया 3310 (2017) को जून में उपलब्ध कराया गया था। एचएमडी ग्लोबल को नोकिया 3310 के नए अवतार के लिए बाज़ार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। और इसीलिए कंपनी ने चटकीले रंगों में आने वाले नए नोकिया 3310 की तरफ़ आकर्षित करने के लिए एक नया रिटेल बॉक्स जारी किया है। नया रिटेल बॉक्स ऊपर से पारदर्शी है और इसे खोले बिना ही फोन के कलर को देखा जा सकता है। अभी तक, नोकिया 3310 (2017) एक रेगुलर बॉक्स में आता था और इसके साथ हेडफोन व चार्जिंग केबल रहती थी। इस बारे में सबसे पहले नोकियापावरयूज़र ने जानकारी दी।
 
नए अवतार वाला नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा। इच्छुक ग्राहकों के पास इस हैंडसेट को चार रंग में खरीदने का विकल्प होगा- ग्लॉस फिनिश के साथ वार्म रेड और यलो, मैटे फिनिश के साथ डार्क ब्लू और ग्रे। बता दें कि नोकिया ब्रांड के फोन अब फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है।

(जानें: नोकिया 3310 (2017) के सात टॉप फ़ीचर)

नोकिया 3310 (2017) को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। नए अवतार वाले नोकिया 3310 को कंपनी ने 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है।

(पढ़ें: नोकिया 3310 को खरीदने और नहीं खरीदने की वज़हें)

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
Advertisement

डुअल सिम वाले इस फोन में एलईडी टॉर्चलाइट भी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो यूएसबी, 3.5 एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिलीमीटर है और वज़न 79.6 ग्राम।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.