Nokia 3 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Nokia 3 स्मार्टफोन को नया अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2019 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3 को मिला अपडेट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को करेगा अपग्रेड
  • Nokia 3 को दूसरी तिमाही तक मिल जाएगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • दिसंबर में Nokia 3 को मिला था एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Nokia 3 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) के Nokia 3 स्मार्टफोन को नया अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि यह अपडेट मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। यूज़र की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 3 स्मार्टफोन के लिए अपडेट को बैच बनाकर चुनिंदा क्षेत्रों (भारक सहित) में रोल आउट किया गया है।

अपडेट फाइल का साइज़ 100.1एमबी है। गौर करने वाली बात यह है कि Nokia 3 को मिलने वाला यह अपडेट नए फीचर्स के साथ नहीं आ रहा है। यह केवल आपके फोन के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अपग्रेड करेगा। कंपनी की ओर से अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर Nokia 3 को मिलने वाला यह अपडेट ग्लोबली कब तक रोल आउट किया जाएगा।

Nokia 3 से 2017 में पर्दा उठाया गया था और यह आश्चर्यजनक बात है कि दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और कंपनी के लो-एंड स्मार्टफोन को अब भी अपडेटेड एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। Nokia 3 को पिछले साल दिसंबर में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट के साथ दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिला था और अब Nokia 3 को मार्च 2019 सिक्योरिटी पैच अपडेट दिया जा रहा है।

Nokia 3 यूज़र Settings > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Nokia 3 को मिलने वाले अपडेट को NokiaPowerUser ने स्पॉट किया था। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि Nokia 3 को मिला यह अपडेट फिलहाल भारत और कुर्दिस्तान में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Nokia 3 को मिल रहा है नया अपडेट
Photo Credit: Twitter/ Cocher Naif

कई यूज़र्स ने अपने नोकिया 3 स्मार्टफोन के अपडेट पेज़ के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हुई कि अपडेट को भारत में भी रोल आउट किया जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल ने जनवरी 2019 में इस बात से पर्दा उठाया था कि Nokia 3 को एंड्रॉयड पाई अपडेट 2019 की दूसरी तिमाही में मिलेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 3 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में जान फूंकने के लिए 2,650 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 3, March Android Security Patch, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.