Nokia 3 खरीदना हुआ आसान, कंपनी लाई यह ऑफर

नोकिया के नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सबसे सस्ता नोकिया 3 अब भारत में बिना ब्याज़ वाले ईएमआई के तहत मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने होम क्रेडिट के साथ नोकिया 3 को बिना ब्याज़ ईएमआई पर ऑफर करने के लिए साझेदारी की है। नोकिया 3 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन मिलता है और इसकी बिक्री कुछ हफ्तों पहले ही शुरू हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 11:59 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3 बिना ब्याज़ वाली ईएमआई के तहत मिलेगा
  • एचएमडी ग्लोबल ने होम क्रेडिट के साथ साझेदारी की है
  • नोकिया 3 भारत में 9,499 रुपये में मिलता है
नोकिया के नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सबसे सस्ता नोकिया 3 अब भारत में बिना ब्याज़ वाले ईएमआई के तहत मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने होम क्रेडिट के साथ नोकिया 3 को बिना ब्याज़ ईएमआई पर ऑफर करने के लिए साझेदारी की है। नोकिया 3 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन मिलता है और इसकी बिक्री कुछ हफ्तों पहले ही शुरू हुई है।

होम क्रेडिट के साथ हुई इस नई साझेदारी के तहत, नोकिया 3 अब वित्तीय स्कीम के तहत खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। और इसके लिए आसान ईएमआई (ब्याज़ मुक्त) और डाउन पेमेंट विकल्प ऑफर किया जा रहा है। नई साझेदारी के तहत, नोकिया 3 को खरीदने के इच्छुक ग्राहक छह या सात महीने की ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं।

भारत में यह स्मार्टफोन मैट ब्लैक, सिल्वर व्हाइट, टेम्पर्ड ब्लू और कॉपर व्हाइट कलर में मिलेगा। नोकिया 3 की कीमत भारत में 9,499 रुपये है।


इस साझेदारी पर बात करते हुए होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर टॉमस हर्डलिका ने कहा, ''इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य है कि ग्राहक बिना किसी आर्थिक समस्या के आसानी से नोकिया फोन को खरीद सकें। एचएमडी ग्लोबल के साथ हुई हमारी साझेदारी के चलते नई रेंज के मोबाइल खरीदना आसान होगा।''
Advertisement

वहीं एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेट इंडिया, अजय मेहता ने कहा, ''हम जो भी करते हैं उसके केंद्र में हमेशा उपभोक्ता ही होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने अपने ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देने के लिए यह साझेदारी की है। होम क्रेडिट के साथ साझेदारी के चलते अब नोकिया 3 को बिना ब्याज़ वाली ईएमआई के तहत खरीदा जा सकता है।''

बात करें नोकिया 3 के स्पेसिफिकेशन की तो, इस स्मार्टफोन का उद्देश्य उन ग्राहकों को आकर्षित करना है जो एक प्रीमियम लुक वाले हैंडसेट की तलाश में है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.