Nokia 3 एंड्रॉयड फोन भारत में अब ऑनलाइन भी उपलब्ध

आज की तारीख में भारतीय मार्केट में सिर्फ Nokia 3 हैंडसेट मिलता है जो अब तक ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध था। अब जानकारी मिली है कि नोकिया 3 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी बेचा जा रहा है। हालांकि, यह आधिकारिक नहीं है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 26 जून 2017 16:01 IST
ख़ास बातें
  • क्रोमा ने अपनी वेबसाइट पर नए Nokia 3 को लिस्ट किया
  • 9,499 रुपये वाला नोकिया 3 सिर्फ काले रंग में उपलब्ध है
  • Nokia 3310 भी क्रोमा के ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए उपलब्ध था
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में तीन नए एंड्रॉयड हैंडसेट लॉन्च किए थे। हम बात कर रहे हैं नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की। आज की तारीख में भारतीय मार्केट में सिर्फ
Nokia 3 हैंडसेट मिलता है जो अब तक ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध था। अब जानकारी मिली है कि नोकिया 3 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी बेचा जा रहा है। हालांकि, यह आधिकारिक नहीं है।

दरअसल, ऑफलाइन रिटेलर क्रोमा ने अपनी वेबसाइट पर नए Nokia 3 को लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि इच्छुक ग्राहक चाहें तो नोकिया के इस फोन को बिना किसी दुकान में गए ही खरीद पाएंगे।

9,499 रुपये वाला नोकिया 3 स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर में सिर्फ काले रंग में उपलब्ध है। बाकी वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। इससे पहले नए अवतार वाला Nokia 3310 को भी क्रोमा के ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए उपलब्ध था। याद रहे कि इस फोन को भी सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में बेचे जाने की बात थी। वैसे, Nokia 5 को भी क्रोमा के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। लेकिन यह अभी आउट ऑफ स्टॉक है। एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही ऐलान किया था कि नोकिया 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी। इस हैंडसेट को ऑफलाइन चैनल के ज़रिए उपलब्ध कराया जाएगा। क्रोमा लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी गिज़बॉट द्वारा दी गई।
Advertisement

याद रहे कि नोकिया ब्रांड के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस महीने ही भारत में लॉन्च किए गए थे। Nokia 5 को 12,899 रुपये में बेचा जाएगा।


Advertisement
Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.