• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 3 के लिए जारी किया गया एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट, अगला नंबर नोकिया 2 का

नोकिया 3 के लिए जारी किया गया एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट, अगला नंबर नोकिया 2 का

नोकिया 3 और नोकिया 2 के यूज़र के लिए खुशखबरी है। नोकिया 3 के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा अपडेट जारी कर दिया है।

नोकिया 3 के लिए जारी किया गया एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट, अगला नंबर नोकिया 2 का
ख़ास बातें
  • नोकिया 3 और नोकिया 2 के यूज़र के लिए खुशखबरी
  • नोकिया 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा अपडेट जारी
  • जल्द ही नोकिया 2 के यूज़र को भी एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलेगा
विज्ञापन
नोकिया 3 और नोकिया 2 के यूज़र के लिए खुशखबरी है। नोकिया 3 के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा अपडेट जारी कर दिया है। एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले एचएमडी ग्लोबल के सीपीओ जुहो सर्विकास ने जानकारी दी कि नोकिया 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा अपडेट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नोकिया 2 के यूज़र को भी एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी कर दिया जाएगा। नया अपडेट कई नए फीचर के साथ आया है, जिनका सीधा फायदा स्मार्टफोन के मौजूदा यूज़र को मिलेगा।

नोकिया 2 में यह अपडेट अगले कुछ हफ्तों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। पिछले महीने ही नोकिया 3 में अपडेट देने की बात कही गई थी। नोकिया 3 के यूज़र यह अपडेट पाने के लिए नोकिया बीटा लैब में साइन इन/साइन अप कर अपना आईएमईआई नंबर उपलब्ध करवाना होगा। एप्रूव होने के बाद यूज़र को नोटिफिकेशन के ज़रिए सूचित किया जाएगा और अपडेट पैकेज डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अपडेट से पहले आपको वाई-फाई कनेक्शन इस्तेमाल करने और पर्सनल डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी जाएगी।


एक ट्विटर यूज़र से मिले स्क्रीनशॉट की मानें तो नोकिया 3 के लिए यह अपडेट तकरीबन 1.6 जीबी का होगा। तस्वीर के लिहाज़ से अपडेट पाते ही यूज़र को पिक्चर इन पिक्चर मोड, नोटिफिकेशन डॉट, गूगल प्ले प्रोटेक्ट सिक्यॉरिटी स्कैन, ऑटोफिल पासवर्ड और फास्टर बूटअप की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। नया अपडेट फरवरी का एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी लेकर आएगा।

बता दें कि पिछले साल जून में लॉन्च हुआ नोकिया 3, एंड्रॉयड 7.0 पर चलता था। अगस्त में अपडेट के ज़रिए इसे एंड्रॉयड 7.1.1 दिया गया। स्मार्टफोन की कीमत 9,499 रुपये है और यह कंपनी के बजट स्मार्टफोन में से एक है। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। मीडियाटेक 6737 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 2 जीबी रैम। 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। बैटरी 2,650 एमएएच क्षमता वाली है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »