Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 को 2017 के आखिर तक मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

एचएमडी ग्लोबल के नए नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि फिनलैंड की कंपनी ने पहले ही नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 सितंबर 2017 13:00 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को इस साल के आखिरी तक ओरियो अपडेट मिलेगा
  • एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है
  • नोकिया 8 को भी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा
एचएमडी ग्लोबल के नए नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि फिनलैंड की कंपनी ने इसी महीने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की पुष्टि कर दी है। नोकिया ब्रांड के चारों स्मार्टफोन को आने वाले महीनों में एंड्रॉयड ओरियो पर अपडेट होने की उम्मीद है। लेकिन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को इस साल के आखिरी तक ओरियो अपडेट मिलेगा।

एचएमडी के जनरल मैनेजर मार्क ट्रुंडल ने  GadgetGaul के साथ एक इंटरव्यू में पुष्टि कर दी है कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन 2017 तक एंड्रॉयड ओरियो पर चलेंगे। हाल ही में, नोकिया 8 के एक नए एंड्रॉयड वर्ज़न के साथ ऑनलाइन देखा गया था, इसलिए यह कहा सकता है कि स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। अगर एचएमडी अपने वादे पर कायम रहती है तो एंड्रॉयड 8.0 पर चलने वाला यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

याद दिला दें कि, गूगल ने हाल ही में कई स्मार्टफोन निर्माताओं के डिवाइस की जानकारी दी थी, जिन्हें इस साल के आख़िर तक एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल जाएगा। इन कंपनियों में एचएमडी के फोन भी शामिल थे।

एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे)। कल्पना करें कि आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट करने के दौरान भी वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा गूगल किसी भी तरह की नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज़ चैनल बनाने की भी कोशिश में है, इस फ़ीचर को 'नोटिफिकेशन चैनल' कहा जाएगा। इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूज़र ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फ़ीचर "snoozing" के जरिए यूज़र बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.