Nokia 3.1 Plus लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे से लैस है यह बजट फोन

नोकिया 3.1 प्लस इस साल मई महीने में लॉन्च किए गए Nokia 3.1 का अपग्रेड है। नए नोकिया फोन में 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Nokia 3.1 Plus लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे से लैस है यह बजट फोन

Nokia 3.1 Plus की कीमत है 11,499 रुपये

ख़ास बातें
  • 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है Nokia 3.1 Plus में
  • Nokia 3.1 Plus का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आएगा
  • 3,500 एमएएच बैटरी व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे सेे लैस है नोकिया 3.1 प्लस
विज्ञापन
Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में उतारने के बाद Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को Nokia 3.1 Plus को लॉन्च किया। ज्ञात हो कि नोकिया 3.1 प्लस इस साल मई महीने में लॉन्च किए गए Nokia 3.1 का अपग्रेड है। नए नोकिया फोन में 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने ग्राहकों को लुभाने के लिए Nokia 3.1 Plus में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ 3,500 एमएएच बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड ओरियो फोन का हिस्सा हैं। यह स्मार्टफोन भी Google के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी फोन दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी है। नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में कंपनी ने Nokia 3.1 Plus के साथ Nokia 8110 4G बनाना फोन को मार्केट में उतारा है।
 

Nokia 3.1 Plus की कीमत

नोकिया 3.1 प्लस को 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। Nokia 3.1 Plus के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। स्मार्टफोन को 19 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट ब्लू, व्हाइट और बालटिक रंग में बेचा जाएगा।
 

Nokia 3.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) चिपेसट का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प होंगे- 2 जीबी और 3 जीबी। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंसर व 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया 3.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर, फिक्स्ड फोकस लेंस और 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है।
 
o7ao4634

Nokia 3.1 Plus में हैं दो रियर कैमरे

इनबिल्ट स्टोरेज के लिए दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। Nokia 3.1 Plus के दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.68x76.44x8.19 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • कमियां
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »