Nokia 3.1 Plus को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

नई गीकबेंच लिस्टिंग तो यही इशारा देती है कि इस फोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट जल्द ही मिलेगा। Nokia 3.1 Plus को कई बार एंड्रॉयड पाई के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है।

Nokia 3.1 Plus को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

Nokia 3.1 Plus की कीमत अब 9,999 रुपये

ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन है Nokia 3.1 Plus
  • Nokia 3.1 Plus को गीकबेंच साइट पर तीन बार किया गया लिस्ट
  • Nokia 3.1 Plus भी एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है
विज्ञापन
Nokia 3.1 Plus को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, लेकिन इसे अभी तक एंड्रॉयड पाई अपडेट नहीं मिला है। हालांकि, नई गीकबेंच लिस्टिंग तो यही इशारा देती है कि इस फोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट जल्द ही मिलेगा। Nokia 3.1 Plus को कई बार एंड्रॉयड पाई के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने हाल ही में Nokia 8 Sirocco के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी किया था।

Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर तीन बार लिस्ट किया गया है। तीनों ही लिस्टिंग में इस फोन को एंड्रॉयड पाई से लैस बताया गया है। यह इशारा है कि फोन को जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। एक लिस्टिंग में बताया गया कि Nokia 3.1 Plus को सिंगल कोर टेस्ट में 834 का स्कोर मिला और मल्टी कोर टेस्ट में 3,520 का स्कोर। बाकी दोनों ही लिस्टिंग में टेस्ट में ऐसे ही स्कोर दिए गए हैं।

हाल ही में Nokia 3.1 Plus की कीमत भारत में कम कर दी गई था। 11,499 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन अब 9,999 रुपये में मिलेगा। यह कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट के लिए है।

हाल के दिनों में एचएमडी ग्लोबल Nokia 8 Sirocco, Nokia 5.1 Plus, Nokia 8, Nokia X5, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी कर चुकी है।
 

Nokia 3.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) चिपेसट का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंसर व 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया 3.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर, फिक्स्ड फोकस लेंस और 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यह 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.68x76.44x8.19 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • कमियां
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Android Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »