Nokia 2660 Flip नए कलर्स में हुआ पेश, डबल डिस्प्ले वाले फोन में क्या है खास

Nokia 2660 Flip में ड्यूल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें पहली 2.8 इंच की प्राइमरी और 1.77 इंच की सेकेंड्री डिस्प्ले शामिल है।

Nokia 2660 Flip नए कलर्स में हुआ पेश, डबल डिस्प्ले वाले फोन में क्या है खास

Photo Credit: Nokia

Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nokia 2660 Flip नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो गया है।
  • ऑस्ट्रियाई रिटेलर ने Nokia 2660 Flip के दो नए कलर ऑप्शन शामिल किए हैं।
  • कीमत की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip की भारत में कीमत 4,699 रुपये है।
विज्ञापन
Nokia 2660 Flip नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो गया है। एक ऑस्ट्रियाई रिटेलर ने Nokia 2660 Flip के दो नए कलर ऑप्शन शामिल किए हैं। आपको बता दें कि Nokia 2660 Flip, Nokia 2660 का नया वर्जन है, जिसमें Flip उपनाम शामिल किया गया है। शुरुआत में यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर्स में जारी किया गया था। वहीं अब इसमें ग्रीन और पिंक कलर को भी शामिल किया गया है। हालांकि, नए कलर ऑप्शन के अलावा Nokia 2660 Flip पिछले वाला मॉडल जैसा ही है। आइए नोकिया के इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nokia 2660 Flip की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip की भारत में कीमत 4,699 रुपये है। हालांकि यह उम्मीद की जाती है कि Nokia 2660 Flip के नए कलर वेरिएंट की कीमत भी वही रह सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Nokia 2660 Flip के दो नए कलर वेरिएंट कब उपलब्ध होंगे। Nokia ने अभी तक 2660 Flip को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। 


Nokia 2660 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nokia 2660 Flip में ड्यूल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें पहली 2.8 इंच की प्राइमरी और 1.77 इंच की सेकेंड्री डिस्प्ले शामिल है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 2660 Flip में MP3 प्लेयर, FM रेडियो और ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट शामिल है। 2660 Flip में 1,450mAh की बैटरी दी गई है जो कि माइक्रो यूएसबी पोर्ट से चार्ज हो सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन में 5 कॉन्टैक्ट्स को क्विक कॉलिंग के लिए एक इमरजेंसी बटन भी दिया गया है।

Nokia 2660 Flip के नए कलर वेरिएंट के अनुसार, ग्रीन कलर के मॉडल में गोल्ड-टिंटेड डी-पैड और कैमरा आइलैंड है। फोन का कीपैड बॉडी के ग्रीन कलर की तुलना में डार्क है। दूसरी ओर 2660 फ्लिप का पिंक वेरिएंट एक डार्क पिंक कीपैड और डी-पैड में रोज पिंक फिनिश है। दोनों कलर वेरिएंट में रिटेलर के डाटाबेस में पहले से ही कई इमेज हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  2. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  5. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  6. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  8. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  9. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »