Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!

नोकिया फीचर फोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। फोन में खासतौर पर इसका फ्रंट कैमरा चर्चा में है जिसके साथ में LED फ्लैश देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 250 4G Smart एक ऐसा फीचर फोन होगा जिसमें दोनों तरफ कैमरा हैं।
  • फोन में कथित तौर पर Unisoc T137 चिपसेट मिलने वाला है।
  • इसके साथ में कंपनी 256MB रैम, और 2GB की इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।

Nokia 250 4G Smart कंपनी का अगला फीचर फोन होगा जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD की ओर से नया फीचर फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Nokia 250 4G Smart के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुए हैं जो कंपनी का अपकमिंग फीचर फोन बताया जा रहा है। फोन में खासतौर पर इसका फ्रंट कैमरा चर्चा में है जिसके साथ में LED फ्लैश देखने को मिलने वाला है। किसी फीचर में इस तरह की खूबी बहुत कम देखने को मिलती है। इसके अलावा फोन में मिलने वाले डिस्प्ले और बैटरी के बारे में भी अहम बातें सामने आई हैं। आइए जानते हैं Nokia 250 4G के अंदर और क्या हो सकता है खास। 

Nokia 250 4G Smart कंपनी का अगला फीचर फोन होगा जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। नोकिया फीचर फोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @smashx_60 की ओर से इसकी जानकारी साझा की गई है। फोन में 4G कनेक्टिविटी मिलने वाली है। यह 2.8 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आने वाला है। यह एक LCD डिस्प्ले होने वाला है। इसी के साथ फोन में फिजिकल कीपैड भी मौजूद होगा। 

Advertisement

Nokia 250 4G Smart
- LCD 2.8" Display
- VGA + LED | 2MP + LED
- Unisoc T137 1.3GHz
- 256MB RAM | 2GB ROM
- RTOS
- 1950mAh, USB-C
- IP54, BT5.0, FM Radio, 3.5mm, Cloud Phone, AI, Dual LTE, Hotspot, Express Chat, Alipay, QR Reader, Voice Translate, Blocked & Spam etc. pic.twitter.com/RzUBbDyPFF

— HMD_MEME'S (@smashx_60) July 27, 2026

Nokia 250 4G Smart एक ऐसा फीचर फोन होगा जिसमें दोनों तरफ कैमरा मौजूद होंगे। यानि रियर के साथ-साथ फ्रंट में भी कैमरा होगा जिससे सेल्फी और वीडियो कैप्चर किया जा सकेगा। इसके फ्रंट कैमरा के साथ LED फ्लैश भी मिलने वाला है। फोन में कथित तौर पर Unisoc T137 चिपसेट मिलने वाला है जो कि 1.3GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक्ड होगा। इसके साथ में कंपनी 256MB रैम, और 2GB की इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। 

Nokia 250 4G Smart लॉन्च से पहले लीक हो गया है।
Photo Credit: X/@smashx_60

Advertisement

नोकिया का अपकमिंग फीचर फोन रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम RTOS पर रन कर सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी बैटरी होने वाली है। यह 1950mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट का सपोर्ट बताया गया है। फोन में अन्य फीचर्स भी होंगे जिसमें ब्लूटूथ 5.0 के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा। यह FM Radio सपोर्टेड फोन होगा। फोन में कंपनी धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी दे सकती है। इस फोन में कुछ AI फीचर्स भी आने की संभावना है। अधिकारिक रूप से कंपनी ने फोन को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.