नोकिया 230 डुअल सिम फ़ीचर फोन लॉन्च, कर सकते हैं इंटरनेट के लिए इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2015 14:12 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने नोकिया 230 डुअल सिम फ़ीचर फोन से पर्दा उठा लिया है। इंटरनेट को सपोर्ट करने वाला यह फ़ीचर फोन 3,869 रुपये में कंपनी की आधिकारिक स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।  

अफसोस की बात यह है कि नोकिया 230 फोन के सिंगल सिम वेरिएंट के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया है। पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट ने जानकारी दी थी कि नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम को भारत में दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। यह देखते हुए कि नोकिया 230 को माइक्रोसॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हम इस मॉडल को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने इन हैंडसेट को 'प्रीमियम क्वालिटी इंटरनेट फ़ीचर फोन' का तमगा दिया है। नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम की सबसे बड़ी खासियत 2 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। इसके अलावा दोनों ही हैंडसेट सेंडब्लास्टेड एल्यूमीनियम कवर के साथ आते हैं।

दोनों ही फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ सिम कार्ड स्लॉट का है। नोकिया 230 डुअल सिम में दो सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। दोनों ही हैंडसेट में यूज़र माइक्रो-सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे और यह नोकिया सीरीज 30+ ओएस पर चलेंगे।
 

नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम में 2.8 इंच के क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले हैं। इनमें 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो हैंडसेट में जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ वी3.0, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मौजूद हैं।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने इन हैंडसेट में 1200 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया है कि यह 23 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। डुअल-सिम मॉडल की बैटरी 22 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और सिंगल सिम वेरिएंट 27 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 230 का डाइमेंशन 124.6x53.4x10.9 मिलीमीटर है और वज़न 92 ग्राम। दोनों ही हैंडसेट ग्लॉसी ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  3. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  4. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  5. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  6. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  7. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  9. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  10. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.