Nokia 222 और Nokia 222 Dual SIM फ़ीचर फोन लॉन्च

Nokia 222 और Nokia 222 Dual SIM फ़ीचर फोन लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने दो बजट फोन नोकिया 222 (Nokia 222) और नोकिया 222 डुअल-सिम (Nokia 222 Dual SIM) लॉन्च किए है। दोनों ही फोन चुनिंदा मार्केट में सितंबर महीने में उपलब्ध होंगे। इस हैंडसेट की कीमत $37 (करीब 2,450 रुपये) होगी। इसमें स्थानीय टैक्स और सब्सिडी शामिल नहीं है। Nokia 222 को पिछले साल लॉन्च किए गए Nokia 220 का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है।

Microsoft इंडिया ने अपनी वेबसाइट Nokia 222 Dual SIM को लिस्ट किया है। ऐसे में माना जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इस हैंडसेट का डुअल-सिम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर सकती है।

Nokia 222 और Nokia 222 Dual SIM के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ सिम सपोर्ट का है। दोनों ही हैंडसेट माइक्रो-सिम कार्ड को सपोर्ट करते हैं और Nokia Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे।
Microsoft का कहना है कि नए Nokia 222 और Nokia 222 Dual SIM में एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम 45 घंटे और एमपी3 प्लेबैक टाइम 50 घंटे का है। हैंडसेट बिल्ट-इन एमपी3 प्लेयर के साथ आता है। नए हैंडसेट में GroupMe by Skype, Facebook, Messenger और Twitter ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। दोनों ही हैंडसेट स्लैम टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं जिसके जरिए स्लैम इनेबल्ड डिवाइस के साथ फाइल शेयर किया जा सकता है।

Nokia 222 में 2.4 इंच का QVGA (240x320 pixel) LCD डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 166ppi है। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा है। इसमें 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में GPRS, ब्लूटूथ v3.0, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।

Microsoft के इस डिवाइस में 1100mAh की बैटरी है। दावा किया गया है कि यह बैटरी 20 घंटे का टॉक टाइम देगी। Nokia 222 का डाइमेंशन 116x50x12.9mm है और वज़न 79 ग्राम। Nokia 222 और Nokia 222 Dual SIM हैंडसेट ग्लॉसी ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »